रोहतास में आठ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, छह थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

  • एसपी मिस्टर राज ने जारी किया पदस्थापन आदेश, डेहरी, भानस, सेमरा, सझौली, परसथुआ और अमझोर थाने में नई तैनाती

डेहरी ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिले में पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए छह थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने 29 अक्टूबर को आठ पुलिस अवर निरीक्षकों के पदस्थापन का आदेश जारी किया। इसके तहत विभिन्न थानों और अनुसंधान इकाइयों में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, दो अधिकारियों को पुलिस केंद्र डेहरी में पदस्थापित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, डेहरी नगर थाना के थानाध्यक्ष नितेश कुमार को भानस थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। परसथुआ थानाध्यक्ष अमित कुमार को डेहरी नगर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सझौली थानाध्यक्ष पूनम कुमारी को सेमरा ओपी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, भानस थानाध्यक्ष विजय बैठा को पुलिस केंद्र डेहरी भेजा गया है।

इसी तरह बिक्रमगंज थाना की अनुसंधान इकाई में तैनात विकास कुमार-01 को सझौली थानाध्यक्ष बनाया गया है। डेहरी नगर अनुसंधान इकाई में कार्यरत संजय कुमार त्रिपाठी को परसथुआ थाने की कमान सौंपी गई है। यदुनाथपुर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार को अमझोर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अमझोर थानाध्यक्ष अमित कुमार को पुलिस केंद्र डेहरी में पदस्थापित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों का नया पदस्थापन तत्काल प्रभाव से किया गया है।

Share
  • Related Posts

    खेत बचाओ अभियान : प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक

    आरा (भोजपुर)। रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते उपयोग से मिट्टी की उर्वरता पर पड़ रहे प्रभाव और खेती की बढ़ती लागत के बीच किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने…

    Share

    तुतला भवानी महोत्सव में सुरों और भक्ति का संगम, कल्पना पटवारी ने बांधा समां

    डेहरी ऑन-सोन (रोहतास)। कैमूर पहाड़ी की तलहटी में स्थित प्रसिद्ध मां तुतला भवानी धाम बुधवार को भक्ति और संगीत के रंगों से सराबोर रहा। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग की…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोहतास में आठ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, छह थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

    खेत बचाओ अभियान : प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक

    खेत बचाओ अभियान : प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक

    तुतला भवानी महोत्सव में सुरों और भक्ति का संगम, कल्पना पटवारी ने बांधा समां

    तुतला भवानी महोत्सव में सुरों और भक्ति का संगम, कल्पना पटवारी ने बांधा समां

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    भोजपुरी कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर

    भोजपुरी कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर