अभिनव कला संगम की बैठक सम्पन्न, तय हुई नाट्य महोत्सव की रूपरेखा

डेहरी -आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि।अभिनव कला संगम (अ.क.स.) अपने 36वें वर्षगांठ पर अखिल भारतीय बहुभाषीय नाट्य प्रतियोगिता और सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन 25-30 दिसंबर तक कैनाल रोड स्थित इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में आयोजित होगा। संस्था के सचिव नंदन कुमार ने बताया कि यह निर्णय शनिवार को स्टेशन रोड स्थित स्व. मनीष कुमार सिंह उर्फ बिट्ट सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में लिया गया।

सचिव ने बताया कि बैठक में अखिल भारतीय बहुभाषीय नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों—आसाम, बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के नाट्य दल अपने-अपने भाषाओं और सांस्कृतिक कला का मंचन करेंगे।

इस छः दिवसीय नाट्य महोत्सव में विभिन्न राज्यों आए नाट्य दल और उनके प्रतिभागी कलाकारों द्वारा 25 दिसंबर को जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “नशा मुक्ति”, “दहेज उत्पीड़न”, “बाल विवाह रोकथाम”, “बाल मजदूरी निषेध”, “मतदाता जागरूकता”, “स्वच्छ भारत अभियान” होगा।

उन्होंने बताया कि छह दिवसीय नाट्य व सांस्कृतिक महोत्सव के सफल आयोजन में प्रशासनिक सहयोग, जिले के बुद्धिजीवी वर्ग सहित स्थानीय पत्रकार बंधुओं का भी सहयोग अपेक्षित है। संस्था ने जिले के समाजसेवी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन संस्था के निदेशक संजय सिंह बाला, प्रमोद कुमार सिंह, वारिस अली (प्रधान सलाहकार) और अरुण कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नए सदस्य आलोक सिंह का स्वागत किया गया।

बैठक में मुकेश कुमार (कोषाध्यक्ष), प्रमोद कुमार सिंह, कीर्तन श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, कलाम हाशमी, विजय चौरसिया, पंकज कुमार उर्फ टिंकू, प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी, अरुण कुमार शर्मा, राहुल सिंह गहलोत, राज पटेल उर्फ बंटी पटेल, भोला कुमार, मनीष कुमार सिंह, सरफराज आलम उर्फ राजू, सिंटू कुमार, दिग्विजय सिंह, शुभम सिंह, अमित कुमार रावत, आकाश कुमार गुप्ता, जीतू कुमार, सुनील कुमार उर्फ पिंटू, आलोक कुमार सिंह, ललन पासवान समेत अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहें।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’