भाजपा की जीत पर डेहरी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। चुनावी जीत की खुशी में डेहरी नगर में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ विजय जुलूस निकाला और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं।

नगर बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान प्रसाद वितरण किया गया और गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व डेहरी के पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने किया।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सफलता वहां की जनता की इच्छा का परिणाम है, जो ममता बनर्जी के शासन से बदलाव चाहती थी। उन्होंने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

जिला प्रवक्ता संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के सिद्धांत पर चलते हुए देशभर में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

इस मौके पर जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा, कन्हैया सिंह, परमहंस सिंह, अशोक सोनी, रविशंकर राय, कुंवर सिंह, अमित गुप्ता, वीर बसंत लाल, सुनील पाठक, प्रभात शेखर, धनंजय शर्मा, संतोष कुमार, अमित पटेल, मोहम्मद कलाम, दिनेश गुप्ता, सुरेंद्र सेठ, रामगोपाल यादव, धनजी यादव, सोनू कसेरा, गंगा कुमारी, शकुंतला देवी, मीरा देवी और तारा देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  • Related Posts

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। इंडिया महागठबंधन के आह्वान पर बुधवार को डेहरी विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में…

    Share

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    122 करोड़ का सासाराम बाइपास जनता को समर्पित, रोहतास में नई टाउनशिप और ‘जल संजीवनी’ अभियान का शुभारंभ सासाराम (रोहतास) -टिपु सुलतान। रोहतास में आधारभूत संरचना, जल संरक्षण, पर्यटन और…

    Share

    One thought on “भाजपा की जीत पर डेहरी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत