डेहरी में चिराग पासवान की हुंकार – “सोनू सिंह की जीत से विकास को मिलेगी रफ़्तार”

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- निशांत राज। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर डेहरी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एनडीए समर्थित उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
यह सभा ई. ललन सिंह स्पोर्ट्स क्लब, डेहरी में आयोजित की गई, जहां जनता का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा।
सभा की शुरुआत में एनडीए प्रत्याशी सोनू सिंह ने चिराग पासवान का स्वागत फूलमाला, अंगवस्त्र, माता की चुनरी एवं माता की प्रतिमा भेंटकर किया।
इस अवसर पर चिराग पासवान ने जनता से अपील की कि 11 नवंबर (मंगलवार) को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और एनडीए प्रत्याशी सोनू सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं।

अपने जोशीले संबोधन में चिराग पासवान ने कहा कि डेहरी की जनता ने हमेशा परिवर्तन और विकास को प्राथमिकता दी है। सोनू सिंह की जीत न केवल एनडीए की नीतियों की विजय होगी, बल्कि डेहरी विधानसभा के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक कदम होगी।
उन्होंने कहा कि सोनू सिंह युवा, ऊर्जावान और विकास के प्रति समर्पित उम्मीदवार हैं, जिनकी जीत से क्षेत्र के विकास को नई उड़ान मिलेगी।
चिराग पासवान ने केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने हर वर्ग महिला, युवा, किसान और गरीब के हित में कार्य किया है। हमारा लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है।
उन्होंने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए एनडीए सरकार की निरंतरता आवश्यक है, ताकि प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू सके।

सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। मंच पर एनडीए घटक दलों भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कई नेता उपस्थित रहे। क्षेत्र के गणमान्य लोगों और हजारों की संख्या में समर्थकों ने नारेबाजी कर वातावरण गूंजा दिया।

चिराग पासवान ने कहा कि डेहरी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी सोनू सिंह की जीत बिहार में विकास की राजनीति को नई दिशा देगी। उन्होंने जनता से शांति, सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मतदान करने की अपील की।

Share
  • Related Posts

    पटना में बिहार पुलिस पारितोषिक समारोह 2026: डेहरी के अख्तर अंसारी सम्मानित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। पटना में आयोजित बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2026 में शाहाबाद परिक्षेत्र के रोहतास, भोजपुर और कैमूर जिलों से कुल 45 पुलिसकर्मियों एवं 2 नागरिकों को…

    Share

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    पीपराकोठी (पूर्वी चंपारण)। कृषि प्रसार कर्मियों के लिए “फसल विविधीकरण के माध्यम से जीविकोपार्जन में वृद्धि” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पटना में बिहार पुलिस पारितोषिक समारोह 2026: डेहरी के अख्तर अंसारी सम्मानित

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा सासाराम, 25 मार्च को महोत्सव

    गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा सासाराम, 25 मार्च को महोत्सव

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह