डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

विशेष दत्तकग्रहण संस्थान का औचक निरीक्षण -उदिता सिंह

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विशेष दत्तकग्रहण संस्थान में बुधवार को जिलाधिकारी उदिता सिंह ने औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या, उनके कार्यों और यहां पर डॉक्टर के विजिट का जायजा लिया। जिला बाल संरक्षण इकाई (एडीसीपीयू) के पदाधिकारी राजीव रंजन ने जिलाधिकारी को जानकारी दी कि इस दत्तकग्रहण संस्थान में कुल 10 कर्मचारी काम कर रहे हैं और डॉक्टर हफ्ते में दो दिन या फिर कॉल पर आते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि डॉक्टर के लिए एक रोस्टर बनाकर उनका यहां आना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी के पूछे जाने पर पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में यहां दो बच्चे हैं। उनका नाम वर्षा और विक्की है। वर्षा यहां दो महीने पहले ही आई है और विक्की का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों का वैक्सीनेशन कार्ड बनाने और उनके उम्र के हिसाब से वैक्सीनेशन कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने दो वर्षीय वर्षा से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टर को निर्देश दिया की बच्ची को हाई प्रोटीन, मल्टीविटामिन आदि आवश्यकतानुसार देना सुनिश्चित करें। बच्ची के लिए एक डाइट चार्ट तैयार करने और उसकी समुचित देखभाल करने का भी उन्होंने निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संस्थान में सदर अस्पताल में एक-एक पालना लगाने का भी निर्देश दिया। संस्थान के कार्यालय, कोऑर्डिनेटर रूम, पालना रूम, रसोईघर एवं स्टाफ रूम आदि का भी निरीक्षण किया।
मौके पर एडीसीपीयू, सिविल सर्जन, चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के चेयरपर्सन सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारीगण एवं संस्थान के कर्मचारीगण मौजूद थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    पटना में बिहार पुलिस पारितोषिक समारोह 2026: डेहरी के अख्तर अंसारी सम्मानित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। पटना में आयोजित बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2026 में शाहाबाद परिक्षेत्र के रोहतास, भोजपुर और कैमूर जिलों से कुल 45 पुलिसकर्मियों एवं 2 नागरिकों को…

    Share

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    पीपराकोठी (पूर्वी चंपारण)। कृषि प्रसार कर्मियों के लिए “फसल विविधीकरण के माध्यम से जीविकोपार्जन में वृद्धि” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पटना में बिहार पुलिस पारितोषिक समारोह 2026: डेहरी के अख्तर अंसारी सम्मानित

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा सासाराम, 25 मार्च को महोत्सव

    गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा सासाराम, 25 मार्च को महोत्सव

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह