300 लोगों से 8 करोड़ की ठगी, पूरा परिवार फरार

ठगी का शिकार

सासाराम /काराकाट (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। जिले में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक परिवार ने सैकड़ों ग्रामीणों को ठगी का शिकार बनाकर 8 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। यह ठगी काराकाट थाना क्षेत्र के मोथा गांव में हुई, जहां एक पूरा परिवार गांव के करीब 300 लोगों से, जिनमें अधिकतर महिलाएं थीं, लोन लेकर फरार हो गया। इस ठगी का मामला तब खुला जब सैकड़ों ग्रामीणों को बैंकों की तरफ से नोटिस मिलने लगे और उन्हें लोन का पैसा चुकाने के लिए कहा गया।

ठगी का तरीका और शातिर परिवार
इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत करीब दस साल पहले हुई, जब मोथा गांव का एक परिवार, जिसमें राजू गुप्ता, उनकी पत्नी नीलम देवी और परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे, ने गांव वालों का भरोसा जीतने के लिए बैंकों के जरिए उनके नाम पर लोन निकालना शुरू किया। नीलम देवी, जो कैसपार बैंक के बिक्रमगंज ब्रांच में एक कर्मचारी थी, ने अपने गांव में एक निजी मकान में बैंक की शाखा भी चला रखी थी। यह परिवार बड़ी ही चालाकी से ग्रामीणों का विश्वास जीतकर उनके नाम पर बैंक से लोन निकालता और धीरे-धीरे इस ठगी का दायरा बढ़ाता गया।

कैसे रची गई इतनी बड़ी साजिश
शातिर ठग परिवार ने ग्रामीणों को बैंक खाते खुलवाने के लिए प्रेरित किया। उनके पासबुक लेकर उन्हें अपने पास रख लिया। ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया कि उनके खाते सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद, ये परिवार उन खातों का इस्तेमाल कर विभिन्न बैंकों से लोन निकालता और पैसे को अपने और अपने परिवार के खातों में ट्रांसफर कर लेता। ग्रामीणों को इस बात की भनक तब लगी, जब बैंक अधिकारियों ने उन्हें नोटिस भेजने शुरू किए और लोन की राशि चुकाने की मांग की।

Share
  • Related Posts

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य सभा एवं बाबा गणिनाथ जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 बाबा गणिनाथ जी महाराज के…

    Share

    गुरु पूर्णिमा पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट का भव्य आयोजन, ‘नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा-2026’ के विजेताओं का सम्मान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट, डेहरी के तत्वावधान में एनिकट स्थित भगवान वेद व्यास मंदिर परिसर में भगवान वेद व्यास पूजन सह जयंती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    गुरु पूर्णिमा पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट का भव्य आयोजन, ‘नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा-2026’ के विजेताओं का सम्मान

    गुरु पूर्णिमा पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट का भव्य आयोजन, ‘नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा-2026’ के विजेताओं का सम्मान

    शिक्षकों पर चुनावी ड्यूटी का असहनीय बोझ न डालें: दिल्ली हाई कोर्ट

    नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

    नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद