दवा दुकानदार के पुत्र को यूपीएससी परीक्षा में मिली सफलता,82 वां रैंक मिला है निर्मल को

UPSC Result 2022, यूपीएससी परीक्षा-निर्मल

कार्यालय प्रतिनिधि। सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के रहने वाले दवा दुकान के संचालक कुमार भूषण झा व वंदना देवी के पुत्र निर्मल कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर 82वां रैंक प्राप्त की है। पांच बहनों में सबसे छोटा भाई निर्मल शुरू से ही पढ़ने में तेज था। निर्मल की प्रारंभिक शिक्षा पंचायत के मध्य विद्यालय में हुई। जिसके बाद अपनी बड़ी बहन नीलू देवी और संजय झा बहनोई के देखरेख में भागीरथ विद्यालय पडरी चैनपुर से 10वीं करने के बाद कालिका महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ से 12वीं किया और बीटेक भिलाई रायपुर से करने के उपरांत भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर मुंबई स्थित वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत था। निर्मल की लगातार तीसरी सफलता जीवन ही बदल दिया। पिता बलवाहाट चौकी स्थित एक दवा दुकान का संचालन करते हैं निर्मल की शादी मधुबनी 2019 में हुई थी। वह अपने पत्नी के साथ मुंबई में रहता था।
वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत रहने के बावजूद भी यूपीएससी की पढ़ाई शुरू की। निर्मल ने बताया कि पहले खुद से तैयारी शुरू की। फिर आनलाइन किताबें मंगवाई। मोहनपुर गांव जैसे छोटा गाव से शिक्षा प्रारंभ कर देश की सबसे कठिन परीक्षा में 82वां स्थान हासिल कर निर्मल ने एक अलग मिसाल पेश की है।
निर्मल की सफलता की खबर से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। निर्मल के घर पर बधाई देने पंचायत के मुखिया संजीव जायसवाल, सरपंच संतोष आनंद झा, राकेश कुमार यादव, दिवाकर कुमार सिंह सहित अन्य लोगों का तांता लगा है। परिवारवाले और रिश्तेदार फोन कर भी निर्मल की सफलता पर माता-पिता को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

UPSC Result 2022, यूपीएससी परीक्षा- डा. प्रेम

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि। यूपीएससी सीएसई 2022 की परीक्षा में विद्या निकेतन के पुरातन छात्र डा. प्रेम कुमार ने 677 रैंक हासिल किया है। ओबरा के जमुहारा के वे निवासी हैं। उन्होंने भागलपुर से एमबीबीएस किया है। डा. प्रेम ने नर्सरी से दसवीं तक की शिक्षा विद्या निकेतन के छात्रावास में रहकर प्राप्त की है। संस्थान के सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता व सीईओ आनंद प्रकाश ने उनको बधाई दी। कहा कि विद्यालीय जीवन से ही वे कुशाग्र बुद्धि के व्यवहारिक छात्र रहे हैं।

रिपोर्ट: निशांत राज

Share
  • Related Posts

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास )। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में 12 अगस्त 2026 को पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    पटना। हरियाली अमावस्या के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संसाधनों के संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान