दुर्गा पूजा को लेकर शहर में किया गया फ्लैग मार्च

डेहरी -आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि।दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को ध्यान में रखते हुए रोहतास एसपी के नेतृत्व में डेहरी शहर में पुलिस व प्रशासन की टीम ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पूजा पंडालों का भी जायजा लिया गया। फ्लैग मार्च डेहरी नगर थाने से शुरू हो कर मुख्यबाजार होते हुए बारह पत्थर, अंबडेकर चौक स्टेशन रोड होते हुए वापस नगर थाने के पास समाप्त हुई। रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन कटिबद्ध हैं। बताया कि भीड़ और हुड़दंगियों पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा से निगरानी की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रखी जायेगी। जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। तमाम तरह की तैयारियां कर ली गई है। मजिस्ट्रेट सहित इलाके में भारी पैमाने पर पुलिस फ़ोर्स की तैनाती होगी।

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व दाऊदनगर थानाध्यक्ष अफीम आजाद खान, बीडीओ जफर इमाम के अलावा काफी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। यह फ्लैग मार्च दाउदनगर थाना परिसर से निकलकर जोड़ा मंदिर रोड, पुराना शहर चौक, गुलाम सेठ चौक, माली टोला, हुसैनी बाजार, पिराहीबाग रोड, दाउदनगर -बारुण रोड, कसेरा टोली, पटवा टोली रोड, लखन मोड़, मौलाबाग रोड होते हुए भखरुआं मोड तक गई और भखरुआं मोड़ से वापस थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। ड्रोन कैमरा के माध्यम से भी शहर में निगरानी किया जा रहा है।

(रिपोर्ट: मनीष कुमार,ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    सासाराम। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) की रोहतास जिला इकाई की बैठक सासाराम नगर के गोरक्षिणी स्थित प्रेमचंद पथ में प्रोफेसर केके शर्मा के आवास पर हुई, जिसमें आगामी पंद्रह मार्च…

    Share

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज (एनआईएएचएस) में 2024 बैच के छात्रों द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    डिहरी अनुमंडल में जदयू के नए अध्यक्ष घोषित, संगठन विस्तार पर जोर

    नगर पूजा समिति ने घोषित की होलिका दहन एवं होली 2026 की तिथि

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल