हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर जताई खुशी

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने की खुशी में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष संदीप कुमार सोनी के अध्यक्षता में शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर मिठाइ बाटकर खुशी मनाया।

इस जीत की खुशी पर पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने कार्यकर्ता साथ हरियाणा के कार्यकर्ताओ एवं मतदाताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आज के नायक हैं। ऐसे नायक के नेतृत्व में भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं ने जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुऐ कहा कि उसी हरियाणा की धरती पर सौ गलतियां करने पर भगवान कृष्ण ने शिशु पाल को दंडित किया था। इस संदर्भ में कांग्रेस भी विचार करें।

इस दौरान ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता गुप्तेश्वर गुप्ता, जिला महामंत्री विजय सिंह, मंगलानन्द पाठक, रामायण पासवान, सत्यनरायण पासवान, सरदचंद संतोष, डॉ. शिवनाथ चौधरी,ई अंशु, नगर महामंत्री अवधेश सिंह, कपील देव चौधरी, सुरेंद्र पाण्डेय, संतोष कुमार, रजनीश वर्मा, मनीष साहु, दिनेश साहु, संजय कश्यप, डॉ. राजेंद्र चंद्रवंशी, मुन्ना शर्मा, सुन्नी चौरसिया, राजेश कुमार, दिपक चौरसिया, परमेश्वर सिंह, सुजीत गोंड, संजय कुमार, आदि मौजूद रहे।

वहीं डेहरी ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय के अध्यक्षता में हरियाणा में भाजपा के प्रचंड जीत पर
डेहरी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर सैकड़ो लोगों के बीच खुशियां मनाते हुए मिठाइया बाटी गई। जहाँ भारत माता की जय तथा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाया गया। मुख्य अतिथि रोहतास जिला भाजपा जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा उपस्थित थे। श्री ओझा ने कहा कि विकास पुरुष नरेंद्र मोदी के कार्यों से खुश होकर हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की जीत हुई है। मौके पर जिला प्रवक्ता व मंडल प्रभारी कन्हैया सिंह, प्रकाश गोस्वामी, संजय गुप्ता, अजय ओझा, कुंवर सिंह, अनिल सिंह, नवल मिश्रा, धनंजय शर्मा, गोपाल चौरसिया, सुनील पाठक, दिग्विजय उपाध्याय, प्रशांत कुमार विजय पासवान, प्रभात शेखर, बबन सिंह, अलंकेश्वर कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान, निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में…

    Share

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’