

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट की ओर से 12 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। होली मिलन नील कोठी स्थित चंद्र राज वाटिका में संध्या छह बजे आरंभ होगा, जिसमें शहर के कलाकार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। यह फैसला वरिष्ठ चिकित्सक डा. रागिनी सिन्हा की अध्यक्षता में चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के ट्रस्टी सदस्यों की हुई बैठक में लिया गया। बैठक में ट्रस्टी सदस्यों एवं चित्रगुप्त मंदिर के अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श की गई। बैठक में होली मिलन समारोह की जिम्मेदारी श्रवणकुमार अटल, बरमेश्वरनाथ उर्फ कालीबाबू और ओमप्रकाश कमल को दी गई। बैठक में राजीव रंजन सिन्हा, मिथिलेश कुमार सिन्हा व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
(रिपोर्ट : निशांत राज)