आरोपितों पर करें निरोधात्मक कारवाई : डीआईजी

शाहाबाद डीआईजी सत्य प्रकाश

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। होली एवं रामनवमी को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के साथ ही विधि-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक डा. सत्य प्रकाश ने चारों जिलों (रोहतास, भोजपुर, बक्सर, कैमूर) के एसपी को आरोपितों पर निरोधात्मक कारवाई करने व शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार कारवाई का निर्देश दिया है। मुख्यालय ने होली को लेकर पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है।
डीआईजी डा. सत्यप्रकाश के अनुसार प्रक्षेत्र के चारों जिलों के एसपी को कहा गया है कि मार्च माह में होली, ईद व इसके बाद रामनवमी त्यौहार पर पर्व के दौरान विधि व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों पर अभियान चलाकर निरोधात्मक कारवाई करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस हमला, प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) धारा 126 के तहत निरोधात्मक कारवाई करें।
उन्होंने कहा कि प्रक्षेत्र की भौगौलिक स्थित यूपी व झारखंड की सीमा से लगता है। जहां शराब पर प्रतिबंध नहीं है। होली के मौके पर शराब तस्करों पर कारवाई सुनिश्चित किया जाए। जेल से रिहा हुए शराब तस्करों की सूची बनाकर उनकी गतिविधियों की जांच कर कारवाई किया जाए। उन्होंने कहा कि इस पर्व को लेकर चारों जिलों में चल रहे अभियान की वे स्वयं निगरानी कर रहे है। उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर थाने में शांति समिति की बैठके आयोजित किया जाए।

  • इनपुट- निशांत राज
Share
  • Related Posts

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    सासाराम (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देवमंगल सभागार में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का…

    Share

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    सासाराम (रोहतास )। सासाराम स्थित एक महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान के साथ-साथ एक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस  के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    रोहतास के रामुडीह स्कूल में संदिग्ध मांस मिलने से हड़कंप, 5 शिक्षक निलंबित; जांच जारी

    रोहतास के रामुडीह स्कूल में संदिग्ध मांस मिलने से हड़कंप, 5 शिक्षक निलंबित; जांच जारी

    पूर्णिया में संतुलित उर्वरक उपयोग अभियान को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, डीएपी के अत्यधिक उपयोग पर चिंता

    पूर्णिया में संतुलित उर्वरक उपयोग अभियान को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, डीएपी के अत्यधिक उपयोग पर चिंता

    सासाराम में सोलर मेला सह लोन मेला आयोजित, पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ने को बढ़ी लोगों की रुचि

    सासाराम में सोलर मेला सह लोन मेला आयोजित, पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ने को बढ़ी लोगों की रुचि

    हरी खाद और संतुलित उर्वरक पर किसानों को मिला प्रशिक्षण, पटना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    हरी खाद और संतुलित उर्वरक पर किसानों को मिला प्रशिक्षण, पटना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित