भद्रा काल के कारण मध्यरात्रि में होगा होलिका दहन, 4 मार्च को मनाई जाएगी होली

आचार्य लाल मोहन शास्त्री

फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर इस वर्ष होलिका दहन 02 मार्च 2026, सोमवार की मध्यरात्रि 11:53 बजे से 12:50 बजे के बीच किया जाएगा। वसन्तोत्सव होली 04 मार्च 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। यह जानकारी आचार्य पं० लालमोहन शास्त्री ने दी।

बताया गया कि 02 मार्च को सायं 05:18 बजे से पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो रही है। इसी संध्या काल में श्री सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन होगा। पूर्णिमा के साथ भद्रा भी सायं 05:18 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 04:56 बजे तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार भद्रा के मुख का त्याग कर भद्रा के पुच्छ काल में ही होलिका दहन करना चाहिए। इसलिए रात्रि 11:53 से 12:50 बजे के मध्य का समय शुभ माना गया है।

शास्त्रीय प्रमाण देते हुए आचार्य ने बताया—“प्रदोष व्यापिनी ग्राह्या पौर्णिमा फाल्गुनी सदा।तस्यां भद्रा मुखं त्यक्त्वा पूज्या होला निशामुखे॥” अर्थात प्रदोषकालीन फाल्गुनी पूर्णिमा ग्राह्य है तथा भद्रा के मुख को त्यागकर रात्रि में होलिका दहन करना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि 03 मार्च मंगलवार को पूर्णिमा सायं 04:33 बजे तक रहेगी तथा इसी दिन चन्द्रग्रहण का दृश्य योग बन रहा है। सूतक काल 9 घंटे पूर्व से प्रभावी रहेगा, जिसके कारण 03 मार्च को प्रातः 09 बजे से मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएंगे। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने तथा खाद्य पदार्थों में पवित्र कुश रखने की सलाह दी गई है।

आचार्य ने कहा कि सनातन परंपरा के अनुसार यदि होलिका दहन रात्रि 12 बजे के बाद किया जाता है, तो होली एक दिन छोड़कर मनाई जाती है। इसी कारण इस वर्ष 04 मार्च 2026, बुधवार को सर्वत्र वसन्तोत्सव होली हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।

  • प्रस्तुति : आचार्य पं० लालमोहन शास्त्री

Share
  • Related Posts

    बेगूसराय में ‘वैज्ञानिक बत्तख पालन’ पर किसान–वैज्ञानिक संवाद, आय बढ़ाने की नई पहल

    पटना /बेगूसराय। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत आईसीएआर-आरसीईआर, पटना द्वारा चौराही प्रखंड के एकम्बा गांव में गुरुवार को ‘वैज्ञानिक बत्तख पालन’ विषय पर किसान–वैज्ञानिक संवाद सह जागरूकता कार्यक्रम का…

    Share

    श्रद्धाभाव से मनाई गई मां लखपति की दसवीं पुण्यतिथि

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। डेहरी के एनीकट स्थित सोन नदी तट पर अवस्थित मां लखपति छठ पूजा घाट पर धर्मपरायण स्वर्गीय मां लखपति देवी की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भद्रा काल के कारण मध्यरात्रि में होगा होलिका दहन, 4 मार्च को मनाई जाएगी होली

    भद्रा काल के कारण मध्यरात्रि में होगा होलिका दहन, 4 मार्च को मनाई जाएगी होली

    बेगूसराय में ‘वैज्ञानिक बत्तख पालन’ पर किसान–वैज्ञानिक संवाद, आय बढ़ाने की नई पहल

    बेगूसराय में ‘वैज्ञानिक बत्तख पालन’ पर किसान–वैज्ञानिक संवाद, आय बढ़ाने की नई पहल

    श्रद्धाभाव से मनाई गई मां लखपति की दसवीं पुण्यतिथि

    श्रद्धाभाव से मनाई गई मां लखपति की दसवीं पुण्यतिथि

    सासाराम में प्रगति यात्रा योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने 16 विकास परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

    सासाराम में प्रगति यात्रा योजनाओं की समीक्षा, डीएम  ने 16 विकास परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

    बिहार पुलिस सप्ताह में रोहतास में मिनी मैराथन, एसपी रौशन कुमार ने युवाओं संग लगाई दौड़

    बिहार पुलिस सप्ताह में रोहतास में मिनी मैराथन, एसपी रौशन कुमार ने युवाओं संग लगाई दौड़

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा