आईसीएसएसआर प्रायोजित राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 से विकसित भारत 2027 पर जीएनएसयू में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार संपन्न

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से विकसित भारत 2047 विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार कल शाम संपन्न हो गया।
यह इस विश्वविद्यालय का दूसरा आईसीएसएसआर द्वारा प्रायोजित संगोष्ठी हैं जिसमें देश के 17 राज्यों के अलग अलग विश्वविद्यालय से शोधकर्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संगोष्ठी के चार सत्रों में कुल 65 शोध पत्र पढ़े गए जिसमे सेमिनार का स्मारिका का भी विमोचन किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एम के सिंह ने बताया कि यह पॉलिसी बच्चों को हर स्तर पर मदद करेगी। अगर किसी छात्र की पढ़ाई बीच में रुक भी जाती है तो उसको भी डिग्री मिलेगा और ये सबसे अच्छी बात है।
विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. जगदीश सिंह ने बताया कि पढ़ाई के हर क्षेत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति मददगार होगी और रोजगार के नए अवसर आयेंगे।
संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुमार आलोक ने राष्ट्रिय शिक्षा नीति के महत्व को बताया।
समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी, डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और विकसित भारत के महत्त्व को बताया जिसमें महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के विकास की जानकारियों से संगोष्ठी में मौजूद सभी शोधकर्ताओं और छात्रों को अवगत किया। डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस विश्वविद्यालय में लगातार दो सालो से आईसीएसएसआर सेमिनार कराया जा रहा है जिससे शिक्षा के स्तर में काफ़ी वृद्धि होगी।
पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष और सेमिनार के संयोजक डॉ. अमित कुमार सिंह बताया कि हमारे विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हम बिहार में आईसीएसएसआर द्वारा प्रायोजित सेमिनार कर रहे हैं और इस तरह के सेमिनार से विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं में जागरूकता बढ़ेगी ।
देश के हर कोने से जुड़े प्रतिभागी इस कार्यक्रम के साक्षी बने । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारीगण, संकाय अध्यक्ष,विभागध्यक्ष, शिक्षक और विद्यार्थी जुडे़ ।
संगोष्ठी में मंच संचालन छात्रा अपराजिता कुमारी ने किया ।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    पटना में बिहार पुलिस पारितोषिक समारोह 2026: डेहरी के अख्तर अंसारी सम्मानित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। पटना में आयोजित बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2026 में शाहाबाद परिक्षेत्र के रोहतास, भोजपुर और कैमूर जिलों से कुल 45 पुलिसकर्मियों एवं 2 नागरिकों को…

    Share

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    पीपराकोठी (पूर्वी चंपारण)। कृषि प्रसार कर्मियों के लिए “फसल विविधीकरण के माध्यम से जीविकोपार्जन में वृद्धि” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पटना में बिहार पुलिस पारितोषिक समारोह 2026: डेहरी के अख्तर अंसारी सम्मानित

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा सासाराम, 25 मार्च को महोत्सव

    गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा सासाराम, 25 मार्च को महोत्सव

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह