सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत, प्रदर्शन की सराहना

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। जिउतिया पर्व के दौरान शहर में अलग-अलग स्थानों पर तीन दिवसीय नकल अभिनय प्रतियोगिता के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नकल कलाकारों को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया गया। दाउदनगर नगर परिषद कार्यालय परिसर में नप द्वारा आयोजित जिउतिया महोत्सव का पुरस्कार वितरण किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य पार्षद अंजली कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी ऋषिकेश अवस्थी, स्टैंडिंग कमेटी सदस्य डॉ. केदारनाथ सिंह, दिनेश प्रसाद, परवीन कौसर, वार्ड पार्षद सीमन कुमारी, संगीता देवी समेत अन्य वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

नाटक व झांकी के लिए भारती क्लब, बाल कलाकार क्लब, चिल्ड्रन चैंपियन क्लब, नाटक के लिए विद्यार्थी क्लब, न्यू बाल संगठन टीम यूनिटी, दम मदाड़ के लिए प्रदीप अकेला, रंजय उस्ताद, दुर्गा गोस्वामी, डांस में प्रथम स्थान प्रबुद्ध भारती दीपेश राज के टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, तथा बाल कलाकार के लिए अजय न्यू क्लब, न्यू युवा उड़ान क्लब व न्यू युवा क्लब को पुरस्कृत किया गया।

उप मुख्य पार्षद कमला देवी, वार्ड पार्षद राधा रमन पुरी, एहसान अहमद, रीमा देवी, सोनी देवी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गणेश राम, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुखलाल प्रसाद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सियाराम सिंह, संतोष कुमार समेत अन्य गणमान्य लोक उपस्थित रहे।

कसेरा टोली में कांस्यकार पंचायत समिति द्वारा आयोजित नकल अभिनय प्रतियोगिता में बेस्ट एक्टर धीरज कुमार विद्यार्थी क्लब, अजय न्यू क्लब, बेस्ट डायरेक्टर चंदन कसेरा विद्यार्थी क्लब, झांकी में प्रथम स्थान राम पूजन छिन्नमस्ती के, द्वितीय पुरस्कार बाल कलाकार क्लब लंका दहन, तृतीय पुरस्कार राजू भारती भैरवनाथ, डांस परफॉर्मेंस में प्रबुद्ध भारती दीपेश टीम को दिया गया।

आयोजन समिति के सदस्य महेश कांस्यकार, धीरज कसेरा, गुड्डू कांस्यकार, धीरज गुप्ता, श्रवण कांस्यकार, जितेंद्र कांस्यकार, अमरनाथ कांस्यकार, संतोष तिंती, विनोद कांस्यकार आदि ने पुरस्कार वितरण किया। शहर के बम रोड में नकल अभिनय प्रतियोगिता समिति का भी पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला