भाजपा द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान/21195 रुपए होल्डिंग टैक्स की वसूली

दाउदनगर में भाजपा सदस्यता अभियान

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। भाजपा सदस्यता अभियान महादलित परिवार के द्वारा के अंतर्गत सिंदुआर पंचायत के अंगराही टोला को गुल्ली बिगहा में भाजपा द्वारा सदस्यता क्षअभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व भाजपा के पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं ओबरा विधानसभा सह सदस्यता प्रभारी सुरेंद्र यादव ने किया। बताया गया कि मखरा और अंगराही में भी सदस्यता अभियान चलाया गया। कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में ओमप्रकाश पासवान, बीटन राजवंशी, गुड्डू पासवान, रमेश कुमार, रवि कुमार, राघवेंद्र पाल, टुन्नू राजवंशी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। श्री यादव ने कहा कि घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चला रहे हैं। केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जा रहा है।

शहर के चार वार्डों का दो दिवसीय होल्डिंग टैक्स वसूली शिविर की शुरुआत पटना के फाटक चूड़ी बाजार दुर्गा स्थान में की गई। यह शिविर वार्ड संख्या 10 ,11, 23 व 24 के गृह स्वामियों के लिए लगाई गई है।
सिटी मैनेजर विनय प्रकाश ने बताया कि शिविर के पहले दिन गृह स्वामियों से 21195 रुपए बकाया होल्डिंग टैक्स की वसूली की गई। शनिवार को भी शिविर लगाया जाएगा। नगर पर्षद के टैक्स दारोगा मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कर संग्राहक रामप्रवेश कुमार व धनंजय कपूर की टीम ने होल्डिंग टैक्स की वसूली की।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    सासाराम। रोहतास जिला में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

    Share

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़