एचओपी व कैट द्वारा आयोजित की गई नि:शुल्क जांच शिविर, लोगों ने किया रक्तदान

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कालेज में शुक्रवार को नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन हैंड्स आफ प्रकाश चंद्रा (एचओपी) के तत्वावधान में कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के सहयोग से किया गया। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हैंड्स आफ प्रकाश चंद्रा के संरक्षक डॉ. प्रकाश चंद्र के भतीजा 23 वर्षीय आदित्य गुप्ता के निधन पर शोक जताया गया। आदित्य का निधन दो दिन पहले रांची में हो गया था। श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि वे अंतिम सांस तक समाज की सेवा करते – रहेंगे। चुनाव जीतने के लिए झूठ नहीं बोलेंगे। समाज में घृणा नहीं फैलाएंगे। रक्तदान करने के लिए युवाओं को प्रेरित होना चाहिए। रक्त के कमी के कारण लोगों की जान चली जाती है। इस बात को समझने की जरूरत है कि आपका रक्त किसी का जीवन बचाता है।

कैट के प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि मानव सेवा सर्वोपरि है। यह संस्था समाज सेवा के लिए कार्य कर रही है। इस शिविर में मेदांता अस्पताल पटना से आए हड्डी व नस रोग विशेषज्ञ डॉ. गुड्डू कुमार, मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज कुमार, हृदय एवं जनरल फिजिशियन डॉ. सदाशिव पांडेय, डाइटिशियन डॉ. पम्मी कुमारी तथा पीसी हॉस्पिटल दाउदनगर के चिकित्सक डॉ. हैदर अली व डॉ. रहमान एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार ने लोगों को निशुल्क इलाज किया। शिविर में 133 लोगों का इलाज किया गया है। लगभग 100 यूनिट रक्तदान किया गया है।

कालेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार, व्याख्याता निशांत कुमार, प्रशिक्षु अमीत कुमार, चंदन कुमार, पूनम कुमारी, नेहा कुमारी, रंजन कुमार ने भी रक्तदान किए।

मंच का संचालन डॉ. उपेंद्र कश्यप व प्रफुल्ल चंद्र ने किया। मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष संजय सिंह सोम, भोला सिंह, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार उर्फ लाल, राहुल राज, धर्मेंद्र गुप्ता, अमित कुमार, विद्या निकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ आनंद प्रकाश, कैट के दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद सर्राफ आदि उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में चिंटू मिश्रा, मुकेश मिश्रा, राव मनीष यादव, झोंकी यादव, यूट्यूबर साबिर कुरैशी, टाइगर यादव, ज्ञान रंजन समेत अन्य सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    सासाराम (रोहतास)। एक विचार को सफल उत्पाद और फिर बाजार तक पहुंचाने की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शेरशाह इंजीनियरिंग…

    Share

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार के स्थानांतरण के बाद डेहरी के पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने उनके कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न