अनुसंधान को लेकर नारायण कृषि विज्ञान संस्थान ने प्राइवेट सेक्टर से किया समझौता

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। कृषि क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान ने पटना स्थित सरविन एग्रो केमिकल्स प्रा. लि. कंपनी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।

इस समझौते का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शोधार्थियों एवं किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, उर्वरकों एवं कीटनाशक प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत सरविन एग्रो केमिकल्स प्रा. लि. तकनीकी सहयोग, इंटर्नशिप के रूप में छात्रों को प्रशिक्षण एवं इच्छुक छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। साथ ही इससे छात्रों में कृषि क्षेत्र में उद्यमिता करने के अवसर भी मिलेंगे। ये समझौता छात्रों को अनुसंधान एवं नवाचार की दिशा में प्रोत्साहित करेगा।

एमओयू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोo एम के सिंह, कुलसचिव प्रोo धर्मेंद्र कुमार, कृषि संकाय के अधिष्ठाता प्रोo एस एस सिंह, निदेशक प्रोo एच के सिंह, प्राध्यापक डॉo संदीप कुमार मौर्या एवं डॉo मोहम्मद हाशिम के उपस्थिति में संपन्न हुआ।उल्लेखनीय है कि इस तरह के प्रशिक्षण से अकादमिक-औद्योगिक सहयोग कृषि शिक्षा को व्यवहारिक आयाम देगा और छात्रों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने में सहायक होगा।

Share
  • Related Posts

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    सासाराम। रोहतास जिला में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

    Share

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़