रोहतास डीएम ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की, सुविधाओं और सुरक्षा पर दिया जोर

सासाराम (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गठित कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों, नोडल पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान चुनाव संबंधी सभी तैयारियों का आकलन किया गया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक में सासाराम अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सभी कोषांगों का गठन किया जा चुका है और डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण भी हो गया है। अर्धसैनिक बलों की सुविधा के लिए अलग प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया गया। वहीं जिला पंचायती राज पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि जिन मतदान केंद्रों या अर्धसैनिक बलों के आवासन स्थलों पर पेयजल, बिजली, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।
सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर संभावित समस्याओं की पहचान करें और समय रहते उनका समाधान करें। डिहरी अनुमंडल पदाधिकारी ने जानकारी दी कि अधिकांश कोषांगों का गठन हो गया है, लेकिन कुछ का गठन शेष है, जिसे शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया। साथ ही डिस्पैच सेंटर और अर्धसैनिक बलों के आवासन से जुड़ी समस्याओं का भी जल्द निपटारा करने का निर्देश मिला।
डीएम ने साफ किया कि अब तक जिन कोषांगों का गठन नहीं हुआ है, उनका गठन जल्द से जल्द पूरा किया जाए और चुनावी तैयारियों से संबंधित सभी प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराए जाएं ताकि विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जा सके।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टीपू सुल्तान)

Share
  • Related Posts

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में…

    Share

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’