जीएनएसयू में शुरू हुआ नारायण केयर संकाय

डेहरी-आन-सोन-विशेष संवाददाता। जन्म से ही कमजोर मानसिकता वाले बच्चों के व्यवहार , स्वास्थ्य एवं शिक्षा की दिशा में आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत नारायण केयर संकाय की स्थापना की गई है। इसके अंतर्गत मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों के शिक्षण प्रशिक्षण एवं शारीरिक विकलांगता को दूर करने के लिए नवीनतम उपकरणों के इंतजाम के साथ-साथ प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। शिशु रोग विशेषज्ञ एवं फिजियोथेरेपी एक्सपर्ट की देखरेख में संचालित हो रहे नारायण केयर में प्रत्येक बच्चे के लिए अलग शिक्षक की व्यवस्था की गई है।

आज नारायण केयर का औपचारिक शुरुआत करते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधीपति गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि आसपास के जिलों में कमजोर बच्चों की देखभाल के लिए कोई केंद्र नहीं था और इसकी कमी से लोगों को परेशानी हो रही थी। इस संकाय के खुल जाने से अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।

नारायण केयर के प्रभारी अवनीश रंजन ने बताया कि बोलने में दिक्कत होने, हकलाने, तुतलाने की समस्या के अतिरिक्त मानसिक और शारीरिक रूप से जन्मजात प्रभावित बच्चों के लिए विशेष रूप से यह केंद्र लाभकारी सिद्ध होगा तथा बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से समर्पित नारायण केयर इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। कार्यक्रम में कुलपति डा. महेन्द्र कुमार सिंह, नारायण मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डा. पुनीत कुमार सिंह, शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डा. मणिकांत कुमार, एनेस्थेशिया के विभागाध्यक्ष डा. हृदय पैरामेडिकल के निदेशक डा. वाई एम सिंह के साथ ही विभिन्न विभागों के शिक्षक गण एवं पैरामेडिकल के छात्र उपस्थित रहे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ, जमुहार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

    Share

    महिला कृषकों के सशक्तिकरण पर जोर, पटना कृषि अनुसंधान परिसर में महिला दिवस कार्यक्रम

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस–2026 के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया

    महिला कृषकों के सशक्तिकरण पर जोर, पटना कृषि अनुसंधान परिसर में महिला दिवस कार्यक्रम

    महिला कृषकों के सशक्तिकरण पर जोर, पटना कृषि अनुसंधान परिसर में महिला दिवस कार्यक्रम

    मधुरेंद्र की लीफ आर्ट में दिखे निशांत

    मधुरेंद्र की लीफ आर्ट में दिखे निशांत

    यूपीएससी में 625वां स्थान पाकर नूर आलम ने बढ़ाया मान

    यूपीएससी में 625वां स्थान पाकर नूर आलम ने बढ़ाया मान

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान