उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा के लिए एनएमसीएच पुरस्कृत

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। भारत के लोगों को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित अति महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्डधारक के लिए उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने पर लगातार चौथे वर्ष नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,जमुहार को पुरस्कृत किया गया है। पटना में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि बिहार प्रदेश में निजी क्षेत्र में कार्य कर रहे नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को लगातार चौथे वर्ष उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के रूप में यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है जो कि अत्यंत ही गौरव का विषय है। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. हीरालाल महतो, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत कुमार सिंह, महा प्रबंधक संचालन उपेंद्र कुमार सिंह, संस्थान के सभी विभाग के चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, उप कुलपति डॉ. जगदीश सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह एवं प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन में महत्ती योगदान के लिए उन्हें बधाई दी है एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।पदाधिकारीगण ने आशा व्यक्त की है कि इसी प्रकार लगन पूर्वक नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के द्वारा यहां आने वाले प्रत्येक मरीज की चिकित्सा की जाती रहेगी एवं आने वाले समय में और सुविधा विस्तार किया जाएगा।

Share
  • Related Posts

    पटना में बिहार पुलिस पारितोषिक समारोह 2026: डेहरी के अख्तर अंसारी सम्मानित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। पटना में आयोजित बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2026 में शाहाबाद परिक्षेत्र के रोहतास, भोजपुर और कैमूर जिलों से कुल 45 पुलिसकर्मियों एवं 2 नागरिकों को…

    Share

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    पीपराकोठी (पूर्वी चंपारण)। कृषि प्रसार कर्मियों के लिए “फसल विविधीकरण के माध्यम से जीविकोपार्जन में वृद्धि” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पटना में बिहार पुलिस पारितोषिक समारोह 2026: डेहरी के अख्तर अंसारी सम्मानित

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा सासाराम, 25 मार्च को महोत्सव

    गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा सासाराम, 25 मार्च को महोत्सव

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह