बिहार से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए किसी को बाहर ना जा पड़े : विकास वैभव

लेट्स इंस्पायर बिहार

सासाराम (रोहतास) निशांत राज। हमें अपनी उर्जा को संर्घष नहीं बल्कि सेवा और सहयोग में लगाने की जरूरत है। हमें आत्म चिंतन कर अपने पूर्वर्जों और धरोहरों के बारे में सोचना चाहिए। जाति-धर्म से उठकर एक दूसरे को सहयोग और जागरूक कर ही हम खुद, समाज और बिहार को आगे बढ़ा सकते हैं। शिक्षा, समता और उद्यमिता के लिए बिहार को जागरूक करना जरूरी है। तभी हमें अपनी शक्ति का एहसास होगा। यह बातें वरिष्ठ आइपीएस व योजना विभाग के परामर्शी विकास वैभव ने रविवार को स्थानीय संत पॉल स्कूल के सभागार में लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत आयोजित समन्वयक बैठक में कही। आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि अपने बिहार के गौरव के बारे में नई पीढ़ी को बताना है। उन्हें अपने क्षेत्र के गौरवशाली परंपरा को बताते हुए उसकी तरफ अग्रसर करना है। हमें बताना होगा कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय में पूरे विश्व से लोग शिक्षा ग्रहण करने को आते थे। तब संसाधन भी नहीं थे। अब इतने संसाधन हैं, तो कहां कमी है जो हम फिर से उस ओर नहीं लौट पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार के लोग जागेंगे नहीं संगठित नहीं होंगे तब तक बिहार में बड़ा बदलाव नहीं हो सकता है शिक्षा क्षमता और उद्यमिता को लेकर प्रारंभ हुआ उनका अभियान सार्थकता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार के लोग जागेंगे नहीं संगठित नहीं होंगे तब तक बिहार में बड़ा बदलाव नहीं हो सकता है।लेट्स इंस्पायर बिहार की बदौलत बिहार के कई इलाकों में मुफ्त शैक्षणिक गतिविधि, हेल्थ कैंप और गरीबों के लिए कई तरह के कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। 

विकास वैभव ने कहा कि संपूर्ण भारतवर्ष के उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएं कहीं न कहीं उसी भूमि में समाहित हैं। उन्होंने कहा कि अखंड भारत के साम्राज्य का नेतृत्व तब किया जब न आज की भांति संचार के माध्यम थे, न विकसित मार्ग और न प्रौद्योगिकी। 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने के लिए बिहार का विकसित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक ऐसे विकसित बिहार की आवश्यकता है, जिसमें शिक्षा, रोजगार अथवा स्वास्थ्य के लिए किसी को अन्यत्र जाने की आवश्यकता न हो।

संत पॉल स्कूल

कार्यक्रम का उद्घाटन विकास वैभव, डा. एसपी वर्मा, अश्वनी सिंह, राम अवतार राय, रोहित वर्मा, जीएम अंसारी, प्रमिला सिंह, डा. मधु उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डा. एसपी वर्मा ने विकास वैभव को मोमेंटे व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन यश उपाध्याय ने किया। बैठक में एक दिसंबर को नमस्ते बिहार कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा की गई व पंचायत स्तर पर कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। इस आयोजन के लिए जीएम अंसारी को जिले का अध्यक्ष चुना गया। धन्यवाद ज्ञापन रोहित वर्मा ने किया।

Share
  • Related Posts

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    डेहरी- ओन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। रेलवे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और अधिकारों को लेकर सोमवार को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। ऑल…

    Share

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। जैविक खेती के लिए देशभर में पहचान रखने वाले सिक्किम राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों के कौशल विकास और क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय कृषि…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    योग और स्वास्थ्य के संदेश के साथ गांधी जी को दी गई श्रद्धांजलि

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास