भाजपा की कार्यशाला में बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने पर जोर

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर शुक्रवार को स्थानीय कैनाल रोड स्थित सिटी हॉस्पिटल के सभागार में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पटेल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी व बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने पर जोर दिया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह ने कहा कि चुनावी सफलता में बूथ कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। कहा कि बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में ऐसी कार्यशालाएं चल रही हैं ताकि कार्यकर्ता संगठित होकर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकें।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। भाजपा के कार्यकर्ताओं के अंदर वह क्षमता है कि वह किसी भी बड़े लक्ष्य को साध सकते हैं। 

कार्यशाला में आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए हर बूथ को सशक्त करने और इसके लिए हर कार्यकर्ता को समर्पण और संगठनात्मक अनुशासन के साथ एकजुट होना की बात कही गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। विधानसभा स्तर पर पार्टी की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन उतरी मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने किया। मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी अशोक भट्ट,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजू गुप्ता, पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, विवेक सिंह, डॉ. नवीन नटराज, बबल कश्यप, अजय सिंह, अशोक सोनी, प्रकाश गोस्वामी, प्रभात शेखर सिंह, कुंवर सिंह, संजय गुप्ता, सुनीता कुमारी, कन्हैया सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share
  • Related Posts

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    पटना। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक और वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जन-जागरूकता पर…

    Share

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने किया।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती