सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर पीएनबी ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

आरा (भोजपुर)। भ्रष्टाचार मुक्त कार्य-संस्कृति, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मंडल कार्यालय आरा की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, निष्पक्षता एवं नैतिक मूल्यों के पालन का संकल्प लिया। जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों के साथ आम लोगों को भी भ्रष्टाचार के प्रति सजग रहने का संदेश दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत मंडल कार्यालय परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मंडल प्रमुख उत्पल कुमार, उप मंडल प्रमुख शक्ति कुमार सहित मंडल कार्यालय और विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके बाद मंडल प्रमुख उत्पल कुमार के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली। शपथ के माध्यम से उन्होंने अपने कार्यों में ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने का संकल्प लिया।

वॉकथॉन से दिया जागरूकता का संदेश

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत 26 अक्टूबर को वॉकथॉन का भी आयोजन किया गया। इसके माध्यम से सतर्कता, नैतिक मूल्यों और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

विद्यार्थियों को उपहार और रक्तदान शिविर का आयोजन

बैंक की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत 29 अक्टूबर को सरकारी विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं के बीच उपहार वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी दिन रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देने और सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।

पीएनबी मंडल कार्यालय आरा ने इन कार्यक्रमों के माध्यम से भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता, नैतिक आचरण, पारदर्शी बैंकिंग व्यवस्था और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। बैंक का उद्देश्य कर्मचारियों और आम नागरिकों के बीच सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जवाबदेही के मूल्यों को मजबूत करना है।

Share
  • Related Posts

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    (राष्ट्रीय ग्रंथालय सप्ताह विशेष : 14-20 नवंबर 2026) जीवन में जो महत्व अमूल्य शिक्षा का है, वही महत्व ग्रंथालयों का भी है। किसी भी काल या समय में ग्रंथालयों का…

    Share

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    आरा (भोजपुर)। खेती की लागत कम करने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से भोजपुर जिले…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज

    चित्रगुप्त पूजा में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश

    चित्रगुप्त पूजा में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश

    कविता :उगते सूरज को प्रणाम

    कविता :उगते सूरज को प्रणाम