कुमार बिंदु की कविता : मेरा ज़मीर


कुमार बिंदु की कविता : मेरा ज़मीर


हर हत्यारे का
हर अपराधी का
हर आतंकवादी का भी
एक भरा- पूरा परिवार होता है
उसकी एक पुश्तैनी जाति
और उसका एक महान धर्म भी होता है
इसीलिए हर हिंदू हत्यारा
अपने देवी देवता के मंदिर में करता है पूजन
तो हर क्रिश्चियन क्रिमिनल
गिरजाघर में करता है पवित्र बाइबल का पाठ
जबकि हर मुस्लिम अपराधी
मस्जिद में पूरी अकीदत से अदा करता है नमाज़
हर सिख आतंकी भी गुरुद्वारा में टेकता है मत्था
और गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष करता है अरदास
एक दिन एक बड़े शहर में
एक धर्म विशेष के हत्यारों ने
देश के एक लोकप्रिय राजनेता की कर दी हत्या
राजनेता और हत्यारों का धर्म था अलग- अलग
हत्यारों और राजनेता की जाति भी थी ज़ुदा- ज़ुदा
इसीलिए मेरे कस्बाई शहर में
राजनेता की हत्या के विरोध में
उसके समर्थकों की भीड़ उबल पड़ी
हत्यारों की जाति- धर्म के लोगों पर बाज़ सा झपट पड़ी
देखते ही देखते
लूट ली उनकी दुकानें
पुरुषों को मारा- पीटा
स्त्रियों से छीन लिए गहने
मैं मोहनदास करमचंद गांधी नहीं था
मैं जवाहर लाल नेहरु भी नहीं था
इसीलिए पीटे जाने के डर से
उन उन्मत्त जनों के हाथों मारे जाने के भय से
मौन साधे देखता रहा उनका हर कुकृत्य
चुपचाप सहता रहा उनका हर अन्याय
जबकि मुझे करना था
कुकृत्य का सख्त विरोध
अन्याय का पुरजोर प्रतिकार
आज मैं जिंदा हूं जरूर
मगर मर चुका है मेरा ज़मीर


Share
  • Related Posts

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    पटना/समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली की ओर से गुरुवार को ताजपुर प्रखंड के कोठिया गांव में ‘कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान-2026’…

    Share

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से शुक्रवार को पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड स्थित कराई गांव में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक