बिहार चुनाव में सभी सीटों पर गौ भक्त प्रत्याशी उतारेंगे शंकराचार्य

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद करते हुए घोषणा की है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर गौ भक्त निर्दल प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकालते हुए सनातनी हिन्दुओं से अपील की कि वे केवल उन प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ माता की रक्षा के लिए स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों।

सभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने कहा कि “सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे। गौ रक्षा केवल आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि हमारे समाज और संस्कृति की आधारशिला भी है।” उन्होंने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए सभी गौ भक्तों को संगठित होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

उन्होंने बताया कि हाल ही में वे राष्ट्रीय दलों के दिल्ली स्थित कार्यालयों में गए और उनसे लोकसभा में इस विषय पर अपना पक्ष रखने का आग्रह किया, लेकिन किसी भी दल ने स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। इसी वजह से अब उन्हें मजबूरी में बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी खड़े करने का निर्णय लेना पड़ा है।शंकराचार्य जी ने यह भी स्पष्ट किया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की सूची औपचारिक रूप से घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान वे स्वयं गौ भक्त प्रत्याशियों के समर्थन में मैदान में उतरेंगे और सनातनी समाज से एकजुट होकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने की अपील करेंगे।

नगर क्षेत्र के बस्तीपुर स्थित आरएसके पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण से परिपूर्ण रहा। भक्तों ने शंकराचार्य महाराज जी के संदेश को श्रद्धा और उत्साह के साथ आत्मसात किया। मौके पर शंकराचार्य जी महाराज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार, स्कूल के निदेशक आंनद कुमार सिंह, पंकज कुमार, रवि श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share
  • Related Posts

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-निशांत राज । रंगों की फुहार, गीतों की सरगम और अपनों के संग ठहाकों से गूंजता माहौल—कुछ ऐसा ही दृश्य रविवार की शाम नील कोठी स्थित चन्द्रराज वाटिका में…

    Share

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  होली के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता