विधानसभा चुनाव 2025: डेहरी और औरंगाबाद प्रशासन की संयुक्त बैठक, कड़े सुरक्षा प्रबंध पर सहमति

डेहरी -आन-सोन (रोहतास) – कार्यालय प्रतिनिधि।आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए शनिवार को डेहरी और औरंगाबाद अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक सिंचाई प्रमंडल, इंद्रपुरी के विश्रामगृह में आयोजित की गई।
बैठक में अनुमंडल अधिकारी डेहरी, अनुमंडल अधिकारी औरंगाबाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेहरी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी औरंगाबाद उपस्थित रहे। अधिकारियों ने निर्णय लिया कि चुनाव के दौरान सभी मुख्य मार्गों पर चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की सघन जांच की जाएगी। अपराधियों की सूची का आपसी आदान-प्रदान, बॉर्डर सीलिंग, सतत निगरानी और संयुक्त छापेमारी की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक के बाद दोनों जिलों के अधिकारियों ने बॉर्डर क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर कार्रवाई पर सहमति व्यक्त की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन को निष्पक्ष, भयमुक्त और कदाचार रहित बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और प्रतिबद्ध है।

Share
  • Related Posts

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    सासाराम (रोहतास)। श्रावण मास 2026 के दौरान चेनारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को…

    Share

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देते हुए राइस ट्रांसप्लांटर मशीन से धान की रोपाई की शुरुआत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से स्वच्छ पर्यावरण, ऊर्जा सुरक्षा और विदेशी मुद्रा की बचत को मिलेगा बल

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी