स्मिता गुप्ता की कविता : गुलमोहर

स्मिता गुप्ता की कविता : गुलमोहर

एक दिन हमने प्रेम के प्रतीक
एक गुलमोहर का बिरवा रोपा
ज्यों- ज्यों बढ़ा बिरवा
त्यों- त्यों परवान चढ़ा हमारा प्रेम
ज्यों- ज्यों खिला गुलमोहर
त्यों- त्यों खिली हमारी भी प्रीत
एक दिन मैंने गुलमोहर से कहा
तुमने देखा
तुम्हारे तने के तले
एक मैं और एक वो
दोनों मिलकर बन जाते हैं शून्य
बांहों से बांहें गहकर
आंखों से आंखें चूमकर
कितनी बातें करते हैं हम प्रेमी युगल

मौन साधकर
सच कहना गुलमोहर
हमें प्रेम में लीन देखकर
एक- दूजे में विलीन देखकर
मन ही मन तुम क्या सोचते हो ?
गुलमोहर हँसा
फिर बोला-
सूर्य के ताप से
बैरी जग की आंख से
तुम प्रेमियों को बचाने के लिए
अपनी पत्तियों के झुरमुट में
तुम दोनों को छुपाता हूं
जीवन सार्थक बनाता हूं

Share
  • Related Posts

    प्रभा कुमारी की कविता — ‘बिरसा मुंडा: झारखंड की शान’

    प्रभा कुमारी की कविता — ‘बिरसा मुंडा: झारखंड की शान’ जंगल-जंगल गूँज उठी थी, धरती की संतानों की पुकार, ऊलगुलान का ज्वाला लेकर, उठा था एक वीर जवान अपार। वह…

    Share

    वालेंटिना मोरोशानु समकालीन रोमानियाई साहित्य की कवयित्री की दो कविता

    पूर्वी यूरोप स्थिति मोल्डोवा गणराज्य की निवासिनी वालेंटिना मोरोशानु समकालीन रोमानियाई साहित्य की बहुचर्चित कवयित्री हैं, जिनकी दो कविताओं का अंग्रेजी से हिन्दी काव्यानुवाद युवा कवि लक्ष्मीकांत मुकुल ने किया…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़