डेहरी को जिला बनाने को लेकर किया नुक्कड़ नाटक

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। डेहरी अनुमंडल को जिला बनाने की मांग को लेकर टीम डेहरियंस के सदस्यों ने तिलौथू बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस दौरान टीम डेहरियंस के सदस्यों ने रणनीतिक और आंदोलनात्मक चर्चा की और डेहरी को जिला बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी टीम की इस मुहिम को तन-मन-धन से समर्थन करने की बात कही। सदस्यों ने कहा कि जन जागरूकता के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी जरूरी है। टीम ने 92 पंचायतों एवं चार नगर निकायों को लेकर जिला गठन की मांग की और इसकी रूपरेखा साझा की।

टीम डेहरियंस के संयोजक आरके सिंह बताया कि डेहरी को जिला बन जाने से नौहट्टा, रोहतास,तिलौथू, डेहरी अकोढ़ी गोला, राजपुर, काराकाट, नासरीगंज प्रखंडों में धन का आवंटन अधिक होगा जिसे आर्थिक मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य, सड़क एवं अन्य प्रमुख क्षेत्र में सेवाओं का लाभ जल्द मिल सकेगा। सुदूर और पहाड़ी क्षेत्र का विकास बहुत तेजी से होगा। किसी भी काम को करने के लिए समय और धन दोनों की बचत होगी इसलिए आप सभी का सहयोग की आवश्यकता है ताकि जल्द डेहरी को जिला बनाया जा सके। मौके पर टीम डेहरियंस के सदस्य माधव यादव, अनिल गुप्ता, सत्यानंद कुमार, आयुष कुमार, छोटन कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार,गौतम कुमार कुंडू, शशांक केतन आदि उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    डेहरी- ओन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। रेलवे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और अधिकारों को लेकर सोमवार को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। ऑल…

    Share

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। जैविक खेती के लिए देशभर में पहचान रखने वाले सिक्किम राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों के कौशल विकास और क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय कृषि…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    योग और स्वास्थ्य के संदेश के साथ गांधी जी को दी गई श्रद्धांजलि

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास