जिउतिया पर्व को लेकर थाना परिसर में हुआ बैठक

जिउतिया को लेकर दाउदनगर थाना परिसर में बैठक

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। जिउतिया पर्व को लेकर थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने जिउतिया कमेटियों एवं नकल अभिनय प्रतियोगिता समितियों के साथ बैठक किया। बताया गया कि भगवान जीमुतवाहन के चारों चौकों पर पूजा- अर्चना की जा रही है। मुख्य रूप से 24, 25 व 26 सितंबर को भीड़-भाड़ अधिक बढ़ी रहेगी और नकल प्रतिभागियों की संख्या अधिक रहेगी।

पांच कमेटियों द्वारा तीन दिवसीय नकल अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इन कमेटियों में विद्यार्थी चेतना परिषद पटवा टोली इमली तल, बम रोड नकल अभिनय प्रतियोगिता समिति, कांस्यकार पंचायत समिति एवं पुराना शहर गुलाम सेठ चौक पर एकता संघ समिति शामिल है। नगर पर्षद कार्यालय द्वारा भी कार्यालय परिसर में जिउतिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शहर में नो इंट्री लागू किए जाने की जरूरत बताई गई। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध कराने की आवश्यकता जताई गई। शहर में झूल रहे बिजली तारों को चिन्हित कर उन्हें ठीक कराने के बारे में ध्यान आकृष्ट कराया गया।

थानाध्यक्ष कमेटियों से अपील किया कि अपने-अपने स्तर से सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाएं। पप्पू गुप्ता, मुन्ना कुमार, प्रशांत कुमार तांती, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, विनय गुप्ता, बबलू कुमार समेत विभिन्न कमेटियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    पटना। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक और वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जन-जागरूकता पर…

    Share

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने किया।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान