पत्रकार महासंघ में सख्ती: दोहरी सदस्यता पर अब होगी निर्णायक कार्रवाई



प्रयागराज / प्रतापगढ़ / लखनऊ (उत्तर प्रदेश)- विषेश संवाददाता। पत्रकार संगठनों की विश्वसनीयता और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने बड़ा कदम उठाया है। महासंघ ने स्पष्ट कर दिया है कि संगठन में अब दोहरी सदस्यता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसे सदस्यों के खिलाफ चिन्हांकन कर कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया ने बताया कि महासंघ के संज्ञान में आया है कि कुछ सदस्य महासंघ की सदस्यता लेने के बावजूद अन्य पत्रकार संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। कुछ साथी ऐसे भी हैं, जो दूसरे संगठन से औपचारिक रूप से त्यागपत्र दिए बिना महासंघ की सदस्यता लेकर दोनों संगठनों का लाभ उठा रहे हैं। यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि संगठनों के साथ विश्वासघात भी है।
श्री धुरिया ने ऐसे सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि जिस संगठन में रहना है, वहां पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ रहें। “दो नावों की सवारी हमेशा नुकसानदायक होती है।” उन्होंने बताया कि ऐसे सदस्यों को एक सप्ताह का समय दिया गया है, जिसमें वे स्वेच्छा से किसी एक संगठन का चयन कर लें।
महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और कोर कमेटी के निर्णय के अनुसार, पूरे देश में दोहरी सदस्यता रखने वाले सदस्यों का चिन्हांकन किया जा रहा है। यदि कोई सदस्य संगठन के निर्देशों की अनदेखी करते हुए दोहरी सदस्यता में लिप्त पाया गया, तो जनवरी 2026 से उसे संगठन से बाहर कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी अनुशासन एवं जांच प्रकोष्ठ को सौंपी गई है, जो इस माह के अंतिम दिन तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। इसके बाद विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए दोषी पाए गए सदस्यों को संगठन से सेवा मुक्त कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही महासंघ ने सदस्यता नवीनीकरण को लेकर भी नई व्यवस्था लागू की है। अब सदस्यता में निरंतरता बनाए रखने के लिए हर वर्ष नवीनीकरण शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। यदि किसी सदस्य ने बीच के किसी वर्ष का शुल्क नहीं जमा किया है, तो वर्तमान वर्ष में नवीनीकरण के समय पिछला बकाया शुल्क भी जमा करना होगा। ऐसा न करने पर सदस्यता को नई माना जाएगा और ऐसे सदस्यों को महासंघ की सुविधाओं व पदाधिकारियों के दायित्व से वंचित किया जा सकता है।
महासंघ से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए पत्रकार साथी निम्न पते पर संपर्क कर सकते हैं— मथुरा प्रसाद धुरिया, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, मो.: 9415627106

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित