स्वच्छता ही सेवा अभियान – 2025 का शुभारंभ, दिलायी गई स्वच्छता शपथ

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान – 2025 का शुभारंभ बड़े उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर डॉ. अनुप दास ने कहा कि स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि सामाजिक आंदोलन है। इसका संबंध स्वास्थ्य, गरिमा और प्रगति से है। स्वच्छ वातावरण रोग घटाता है, उत्पादकता बढ़ाता है और गर्व की भावना जगाता है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता घर, कार्यस्थल और समाज—सभी की साझा जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति के छोटे प्रयास मिलकर बड़े परिणाम देते हैं और स्वच्छ समाज ही स्वस्थ एवं समृद्ध राष्ट्र की नींव रखता है। उन्होंने सभी कर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ‘स्वच्छ भारत’ का दृष्टिकोण केवल एक सरकारी पहल भर नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व है।

उन्होंने सभी कर्मियों से आह्वान किया कि इस अभियान की भावना को संस्थान से बाहर ले जाकर गाँवों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों तक पहुँचाएँ, ताकि स्वच्छता का संदेश समाज के हर कोने तक पहुँचे। निदेशक ने यह भी बताया कि यह अभियान 2 अक्टूबर 2025 को ‘स्वच्छ भारत दिवस’ के रूप में संपन्न होगा, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती का दिन भी है।

स्वच्छ भारत का उनका सपना आज भी राष्ट्र को प्रेरित कर रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम “स्वच्छोत्सव” थीम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जो स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी और गर्व के उत्सव के रूप में दर्शाता है।इस कार्यक्रम में डॉ. एम. एल. जाट, माननीय सचिव (डेयर) एवं महानिदेशक, आई.सी.ए.आर. ने भी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में सहभागिता की तथा ऑनलाइन स्वच्छता शपथ दिलाई। अपने संदेश में उन्होंने आई.सी.ए.आर. परिवार के सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को जीवन का अंग बनाएं। विदित हो कि “स्वच्छता ही सेवा अभियान – 2025 के अंतर्गत संस्थान मुख्यालय पटना एवं अधीनस्थ केन्द्रों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’