राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2025 का सफल समापन

नई दिल्ली/पटन-कार्यालय प्रतिनिधि। पूसा परिसर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2025 का बुधवार को समापन हुआ। इस सम्मेलन में रबी फसलों का उत्पादन बढ़ाने, लागत घटाने तथा कृषि को और अधिक विकसित व लाभकारी बनाने पर गहन चर्चा हुई।

सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा, “मुझे अपनी ‘टीम एग्रीकल्चर’ पर गर्व है। रबी कॉन्फ्रेंस महज़ औपचारिकता नहीं रही, बल्कि एक गंभीर महामंथन का अवसर बनी। सभी अधिकारी, राज्य सरकारों के कृषि मंत्री और कृषि विशेषज्ञ पूरी तन्मयता से जुड़े रहे और महत्त्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।”

श्री चौहान ने आगे कहा कि इस सम्मेलन में प्राप्त विचारों और सुझावों पर गहन विमर्श करके ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिससे खेती को नई बुलंदियों तक पहुँचाया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2025 का समापन वास्तव में एक नया आगाज है, जो खेती की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेगा।”

इस दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर से आए विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों, कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने साझा लक्ष्य रखा कि भारत में किसानों की आय बढ़ाने और उत्पादन-लागत घटाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

Share
  • Related Posts

    वंदे भारत ट्रेनों में मिलेंगे स्थानीय व्यंजन, फर्जी टिकट बुकिंग पर रेलवे की सख्ती तेज

    नई दिल्ली- कार्यालय प्रतिनिधि। केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को रेल भवन में अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा…

    Share

    एनएमसीएच में बीआर माइक्रोकोन 2025 शुरू, माइक्रोबायोलॉजी पर मंथन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विषेश संवादाता। नारायण मेडिकल कॉलेज, जमुहार में माइक्रोबायोलॉजी जैसे चिकित्सा शिक्षा जगत के अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर राज्य स्तरीय सम्मेलन बीआर माइक्रोकोन 2025 की मेजबानी गोपाल नारायण सिंह…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    वंदे भारत ट्रेनों में मिलेंगे स्थानीय व्यंजन, फर्जी टिकट बुकिंग पर रेलवे की सख्ती तेज

    वंदे भारत ट्रेनों में मिलेंगे स्थानीय व्यंजन, फर्जी टिकट बुकिंग पर रेलवे की सख्ती तेज

    एनएमसीएच में बीआर माइक्रोकोन 2025 शुरू, माइक्रोबायोलॉजी पर मंथन

    एनएमसीएच में बीआर माइक्रोकोन 2025 शुरू, माइक्रोबायोलॉजी पर मंथन

    नाड़ी चिकित्सा से जटिल रोगों का उपचार संभव : प्रो. जोशी

    नाड़ी चिकित्सा से जटिल रोगों का उपचार संभव : प्रो. जोशी

    विधायक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    विधायक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    कुशल कार्यबल ही संगठन की वास्तविक ताकत है : डॉ. अनुप दास

    कुशल कार्यबल ही संगठन की वास्तविक ताकत है : डॉ. अनुप दास

    परीक्षा केंद्र में फर्जी अधिकारी, सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़

    परीक्षा केंद्र में फर्जी अधिकारी, सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़