डब्ल्यूजेएआई बिहार प्रदेश कमिटी का हुआ विस्तार, संगठन के उद्देश्यों और रूपरेखा किया गया चर्चा

पटना (कार्यालय प्रतिनिधि)।  वेब पत्रकारों के लिए देश के पहला निबंधित संगठन वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) ने बिहार प्रदेश कमिटी का विस्तार किया है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल और बिहार प्रभारी मधुप मणि पिक्कू के मार्गदर्शन में इस विस्तारित कमिटी की घोषणा की। जिसमें आलोक कुमार सिंह व संगीता सिन्हा को उपाध्यक्ष, नमन मिश्रा को महासचिव, राजू नारायण पाठक को सचिव, संजीव कुमार सिंह व संतोष कुमार श्रीवास्तव को संयुक्त सचिव, मोहम्मद कादिर खान को कोषाध्यक्ष और नीरज कुमार, रविकांत कुमार,चन्द्रमोहन कुमार सिंह (मसौढ़ी),उपेंद्र कुमार, पंकज राज, जैकी कुमार को सदस्य बनाए गये।

प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण कुमार ने स्पष्ट किया कि संगठन की कमिटी में वही सदस्य बने रहेंगे, जो सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

महासचिव नमन मिश्रा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। डब्ल्यूजेएआई के बैनर तले बिहार में वेब पत्रकारिता को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। यह कमिटी वेब पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करने और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन की ओर से सभी सदस्यों को आह्वान किया गया है कि वे अपने सुझाव और योजनाएँ प्रस्तुत करें, ताकि डब्ल्यूजेएआई को एक सशक्त पहचान दी जा सके।

डब्ल्यूजेएआई का उद्देश्य डिजिटल युग में पत्रकारों के अधिकारों और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ावा देना है। संगठन का लक्ष्य वेब पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है, जहाँ उनकी आवाज को प्रभावी रूप से सुना जा सके। इस विस्तारित कमिटी का मुख्य कार्य बिहार के हर जिले में संगठन का विस्तार करना और वेब पत्रकारिता के मानकों को ऊँचा उठाना है। प्रदेश और जिला स्तर पर कमिटियों की बैठक हर माह आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल और बिहार प्रभारी मधुप मणि पिक्कू और अध्यक्ष बाल कृष्ण कुमार ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को इस नई पहल के लिए बधाई दी। बैठक में मार्च से पहले एक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, राज्यस्तरीय कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।

Share
  • Related Posts

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    सासाराम। रोहतास जिला में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

    Share

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़