रुद्र महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रारंभ हुआ रासलीला का मंचन

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता।  जिले के जमुहार गांव में शनिवार से प्रारंभ नव दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम के दौरान वृंदावन से आए प्रसिद्ध कलाकारों की टीम के द्वारा रासलीला का मंचन प्रारंभ हो गया है। प्रथम शाम रासलीला मंडली द्वारा देवकी एवं वासुदेव विवाह तथा उनके द्वारा जनित शिशुओं को कंस के द्वारा लगातार बध किए जाने के बाद कृष्ण जन्म का मंचन हुआ। कृष्ण को आधी रात में भारी वृष्टि एवं यमुना के उफनती लहरों के बीच वासुदेव जी के द्वारा यशोदा मैया और नंद के घर सुरक्षित छोड़ने के बाद वापस कारागार में आने तक की कथा संपन्न हुई। रविवार की रात कृष्ण के द्वारा पूतना वध, माखन चोरी, बाल लीला एवं दशावतार कथा का मंचन किया जाएग। रासलीला देखने के लिए आसपास के गांव से भारी संख्या में आए  नर नारियों का जमावड़ा लगा हुआ है।

रुद्रमहायज्ञ के दौरान रविवार को अग्नि मंथन के द्वारा पूजा प्रारंभ की गई तथा वाराणसी से आए हुए विद्वान आचार्यों के द्वारा कही जा रही वेद ऋचाओं की ध्वनियों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। हजारों नर नारी यज्ञ मंडप का परिक्रमा करने एवं मंदिर दर्शन हेतु पधार रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित मंदिर में राम दरबार, शिव दरबार, राधा कृष्ण एवं हनुमान जी की मूर्ति भव्य रूप में विराजमान है जिनकी प्राण प्रतिष्ठा आगामी 24 जनवरी को की जाएगी तथा 26 जनवरी को दोपहर बाद हवन समापन के उपरांत विशाल भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। यह संपूर्ण कार्यक्रम जमुहार नगरवासियों, आस पास के धर्मानुरागियों एवं महावीर ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न किया जा रहा है।

Share
  • Related Posts

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    सासाराम (रोहतास)। श्रावण मास 2026 के दौरान चेनारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को…

    Share

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देते हुए राइस ट्रांसप्लांटर मशीन से धान की रोपाई की शुरुआत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से स्वच्छ पर्यावरण, ऊर्जा सुरक्षा और विदेशी मुद्रा की बचत को मिलेगा बल

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी