डब्ल्यूजेएआई की आम सभा की बैठक सम्पन्न, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित

WJAI के नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी

पटना ( कार्यालय प्रतिनिधि)। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘वेब मीडिया समिट 2023’ के दूसरे दिन यानी रविवार को पटना के बोरिंग रोड स्थित एक निजी होटल में आमसभा की बैठक और नई कार्यकारिणी चुनाव के साथ आयोजन का समापन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल और राष्ट्रीय महासचिव डा. अमित रंजन पुन: निर्वाचित हुए तो वहीं दूसरे राष्ट्रीय महासचिव के पद पर अमिताभ ओझा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर मंजेश कुमार निर्वाचित हुए।

डब्ल्यूजेएआई की आम सभा बैठक

राष्ट्रीय सचिव के तीन पदों पर चंदन कुमार, सूरज और विवेक कुमार निर्वाचित हुए तो उपाध्यक्ष के पाँच पदों पर डा. माधो सिंह, संजीव आहूजा, डा. लीना चुने गये और दो पद रिक्त रखे गये।धीरज कुमार कार्यालय सचिव के पद पर निर्वाचित हुए। राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के पाँच पदों में से तीन पदों पर मिथिलेश मिश्रा, नलिनी भारद्वाज और शैलेन्द्र झा का निर्वाचन हुआ जबकि दो पद रिक्त रखे गये। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के 23 पदों में से 10 पर गौतम गिरियक, राम बालक राय, संजय कुमार पांडेय, निशांत राज, चंदन कुमार चंचल, राजीव रंजन, अब्दुल हाकिम, आजाद कुमार भारती, विजय कुमार सिन्हा और अमित कुमार निर्वाचित हुए जबकि 13 पद रिक्त रखे गये। संरक्षक मंडल में प्रसिद्ध चिकित्सक रुबन अस्पताल के डा. सत्यजीत का मनोयन किया गया।

 दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी पंकज प्रसून को दी गयी, तो बिहार प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह व संगीता सिन्हा, महासचिव अनूप नारायण सिंह, प्रदेश सचिव आदित्य कुमार और कोषाध्यक्ष रीता सिंह बनाए गये।

(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    सासाराम (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देवमंगल सभागार में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का…

    Share

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    सासाराम (रोहतास )। सासाराम स्थित एक महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान के साथ-साथ एक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस  के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    रोहतास के रामुडीह स्कूल में संदिग्ध मांस मिलने से हड़कंप, 5 शिक्षक निलंबित; जांच जारी

    रोहतास के रामुडीह स्कूल में संदिग्ध मांस मिलने से हड़कंप, 5 शिक्षक निलंबित; जांच जारी

    पूर्णिया में संतुलित उर्वरक उपयोग अभियान को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, डीएपी के अत्यधिक उपयोग पर चिंता

    पूर्णिया में संतुलित उर्वरक उपयोग अभियान को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, डीएपी के अत्यधिक उपयोग पर चिंता

    सासाराम में सोलर मेला सह लोन मेला आयोजित, पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ने को बढ़ी लोगों की रुचि

    सासाराम में सोलर मेला सह लोन मेला आयोजित, पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ने को बढ़ी लोगों की रुचि

    हरी खाद और संतुलित उर्वरक पर किसानों को मिला प्रशिक्षण, पटना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    हरी खाद और संतुलित उर्वरक पर किसानों को मिला प्रशिक्षण, पटना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित