साहित्यकारों को किया गया सम्मानित, मिले प्रेमचंद स्मृति साहित्य भारती व साहित्य वैभव

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)-सोनमाटी प्रतिनिधि।  अवध क्षेत्र की साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतिभाओं के उन्नयन हेतु कृतसंकल्पित संस्था अवध साहित्य अकादमी प्रयागराज द्वारा प्रेमचंद स्मृति साहित्य शिखर सम्मान 2024 प्रो. डॉ. सुनील विक्रम सिंह को उनकी उपन्यास ताजमहल के आंसू, सुप्रसिद्ध साहित्यकार जया मोहन को उनकी पुस्तक कहानी संग्रह भूली बिसरी कहानियाँ पर प्रेमचंद स्मृति साहित्य भारती सम्मान और चर्चित साहित्यकार डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्रा विश्वबंधु को उनकी कहानी संग्रह शब्द संसार पर प्रेमचंद स्मृति साहित्य वैभव सम्मान से सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तानी एकेडमी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य ओम नीरव (लखनऊ उ.प्र.) और विशिष्ट अतिथि डॉ. शंभुनाथ त्रिपाठी अंशुल, शीलधर मिश्र, (प्रयागराज) कवि संगम त्रिपाठी (जबलपुर ) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ( गाडरवारा म.प्र.) ने की। इस सम्मान समारोह में सम्मान पत्र, अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न, मोती माला और प्रचुर साहित्य देकर अभिनंदित किया गया। सम्मान समारोह का संचालन अकादमी के अध्यक्ष डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया।

(रिपोर्ट, तस्वीर : डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय)

Share
  • Related Posts

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    सासाराम। रोहतास जिला में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

    Share

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़