आज आयोजित होगा भाकृअनुप पटना की मेजबानी में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। आज “धान की सीधी बुवाई” विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम जिसकी मेजबानीभारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप) का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना करेगा। इस कार्यक्रम में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ), संयुक्त राज्य अमेरिका के तीन और अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (आईआरआरआई), फ़िलीपींस के सात प्रतिनिधी भाग लेंगे। आईआरआरआई बीएमजीएफ कार्यक्रम के तहत संस्थान ने आईआरआरआई द्वारा साझा की गई आनुवंशिक सामग्रियों का उपयोग करके धान की कई सारी बहु-तनाव सहिष्णु प्रजातियाँ विकसित की हैं।

इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धान की सीधी बुवाई को बढ़ावा देने के लिए संस्थान द्वारा किए जा रहे वैज्ञानिक अनुसंधान एवं आईसीएआर – आईआरआरआई की चल रही सहयोगात्मक परियोजनाओं का अवलोकन करना और पारस्परिक सहभागिता द्वारा धान की उन्नत प्रजातियों को विकसित करने की दिशा में कार्य करना है। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के नेतृत्व में किया जाएगा।

Share
  • Related Posts

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    श्रीअरविन्द के दर्शन में अवतारवाद और चेतना के रूपांतरण पर हुआ मंथन डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। भारतीय परंपरा में वर्णित दस अवतार केवल पौराणिक कथाओं के पात्र नहीं हैं, बल्कि सृष्टि में…

    Share

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    सासाराम (रोहतास)। जिले के 54वें स्थापना दिवस को भव्य और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर दो दिवसीय समारोह का आयोजन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति