अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के तहत सीबीसी-पीआईबी द्वारा योग पूर्वाभ्यास सत्र एवं योग संकल्प का हुआ आयोजन

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 समारोह के तहत केन्द्रीय संचार ब्यूरो एवं प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो पटना द्वारा योग पूर्वाभ्यास सत्र एवं योग संकल्प का आयोजन मंगलवार को सीबीसी पटना के सभागार में किया गया। योग पूर्वाभ्यास सत्र के पूर्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में ‘स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए योग संकल्प’ लिया।

इस अवसर पर अवधेश झा योगाचार्य ने सभी को योग के विभिन्न आयाम का अभ्यास कराया। उन्होंने मौके पर योग के फायदे बताएं। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन का परम उद्देश्य केवल भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति नहीं, अपितु आत्मा की उन्नति और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीना भी है। योग से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति होती है। इसलिए, जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए योग और प्रकृति – पर्यावरण को साथ लेकर चलना होगा।

मौके पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो के उपनिदेशक ने कहा कि योग एक बहुत ही अच्छा व्यायाम है और इसके कई शारीरिक और मानसिक फायदे हैं। नियमित रूप से योग करने से तनाव कम होता है, शरीर लचीला होता है, और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। वहीं प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो पटना के सहायक निदेशक कुमार सौरभ ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025, देश के हर कोने में रहने वाले हर नागरिक को कल्याण के इस साझा उत्सव से जोड़ने का हमारा अवसर है।

Share
  • Related Posts

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-निशांत राज । रंगों की फुहार, गीतों की सरगम और अपनों के संग ठहाकों से गूंजता माहौल—कुछ ऐसा ही दृश्य रविवार की शाम नील कोठी स्थित चन्द्रराज वाटिका में…

    Share

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  होली के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता