इसलिए मिला आईसीएएन को नोबेल

पूरी दुनिया आज से 72 साल पहले  1945 में जापान पर परमाणु बम हमले की भयावहता महसूस कर चुकी है। इसके बावजूद कई देश परमाणु हथियारों की रेस में हैं। जिन देशों के पास परमाणु हथियार हैं, उन्हें ताकतवर मुल्क के तौर पर देखा जाता है। जिनके पास परमाणु हथियार नहीं है, वे इसे बनाने की तकनीक को पा लेने की जुगत में लगे हुए हैं। परमाणु हथियारों की भयावहता को उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच जारी जुबानी जंग के कारण इन दिनों कुछ ज्यादा ही महसूस किया जा रहा है। उत्तर कोरिया लगातार परमाणु हमले की धमकी दे रहा है। इसी तनाव के बीच 1.1 मिलियन डॉलर का शांति नोबेल पुरस्कार आईसीएएन (इंटरनेशनल कैंपेन टु अबॉलिश न्यूक्लियर वेपंस) को दिया गया है। नोबेल पुरस्कारों की 116 वर्षों की यात्रा में करीब नौ सौ लोगों को पुरस्कृत किया जा चुका है।

खतरे से आगाह कर रहा
आईसीएएन दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करने की कोशिश में लगा हुआ है और और दुनिया भर की सरकारों को परमाणु हथियारों के खतरे से आगाह कर रहा है। 10 साल पहले अस्तित्व में आई इस संस्था का मुख्यालय जेनेवा में है और 101 देशों में इसके 468 सहयोगी समूह हैं। इस संस्था के समर्थकों में दलाई लामा, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेसमंड टुटु, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की-मून जैसे दुनिया के अग्रणी लोग हैं।

अभियान का असर
इस संस्था (आईसीएएन) के अभियान का ही असर है जुलाई में परमाणु हथियारों पर रोक के लिए 122 देश यूएन संधि के समर्थन में आगे आए। हालांकि परमाणु संपन्न देशों ने अपने-अपने तर्क के साथ इस संधि का विरोध भी किया। यूएन संधि में परमाणु हथियारों के विकास, परीक्षण, उत्पादन, निर्माण, भंडारण पर रोक लगाने की बात है। अब तक इस संधि पर 53 देश हस्ताक्षर कर चुके हैं और वहां संपुष्टि की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जब यह संधि अंतरराष्ट्रीय कानून के अंतर्गत स्थापित हो जाएगी, तब इसके आधार पर भारत समेत नौ नाभिकीय शस्त्र संपन्न देश गैरकानूनी आपराधिक व्यवहार के दोषी माने जाएंगे।

पूरी दुनिया चिंतित
उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों एवं परमाणु हथियारों से पूरी दुनिया चिंतित है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने तो कहा है कि खतरे की स्थिति में उत्तर कोरिया को पूरी तरह से तबाह कर देंगे। रूस के पास 7000, अमेरिका के पास 6800, फ्रांस के पास 300, चीन के पास 260, यूके (यूनाइटेड किंग्डम यानी इंग्लैंड) के पास 215, पाकिस्तान के पास 130, भारत के पास 120 और इस्राइल के पास 80 परमाणु हथियार हैं। अमेरिका के पास दशकों से ऐसे परमाणु हथियार हैं, जो धरती को इतनी बुरी तरह तबाह कर सकते हैं कि यह इंसान के रहने लायक नहीं रह जाएगा।

इसी तरह दास प्रथा
यहां उल्लेखनीय है कि दुनिया में दास प्रथा की समाप्ति के संघर्ष के मामले में भी उसकी आपराधिक चरित्र को नैतिक कानूनी सिद्धांत से ही बल मिला था। ठीक उसी तरह आइसीएएन ने यह महसूस किया है कि विश्व से नाभिकीय शस्त्रों की समाप्ति के लिए पहले नैतिक कानूनी सिद्धांत को स्थापित करना जरूरी है।
-सोनमाटी समाचार

  • Related Posts

    बिंदेश्वर पाठक जी की स्मृति में

    -0 आलेख 0-बिंदेश्वर जी ने स्वच्छता के विचार को, एक बहुत ही इनोवेटिव तरीके से एक संस्था का रूप दिया। सुलभ इंटरनेशनल के माध्यम से उन्होंने एक ऐसा आर्थिक मॉडल…

    जन-जन तक लेकर जाएगा मोदी सरकार के उपलब्धियों को : दुर्गेश सिंह

    पटना -कार्यालय प्रतिनिधि।  भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार द्वारा आज भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने नरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सायंस कालेज में दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का पटना विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया उद्घाटन

    सायंस कालेज में दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का पटना विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया उद्घाटन

    डेहरी-डालमियानगर नगरपरिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    डेहरी-डालमियानगर नगरपरिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    संभावनाओं के द्वार खोलती है पंकज साहा की लघुकथाएं : सिद्धेश्वर

    संभावनाओं के द्वार खोलती है पंकज साहा की लघुकथाएं : सिद्धेश्वर

    एमआईबी ने बुलाई डिजिटल मीडिया एसआरबी की बैठक, डब्ल्यूजेएआई ने दिए अहम सुझाव

    एमआईबी ने बुलाई डिजिटल मीडिया एसआरबी की बैठक, डब्ल्यूजेएआई ने दिए अहम सुझाव

    केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र पटना द्वारा वैशाली जिले में दो दिवसीय आईपीएम ओरियंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

    केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र पटना द्वारा वैशाली जिले में दो दिवसीय आईपीएम ओरियंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

    बिहार की राजनीति जाती पर नहीं विकास के आधार पर होनी चाहिए: भगवान सिंह कुशवाहा

    बिहार की राजनीति जाती पर नहीं विकास के आधार पर होनी चाहिए: भगवान सिंह कुशवाहा