एमआईबी ने बुलाई डिजिटल मीडिया एसआरबी की बैठक, डब्ल्यूजेएआई ने दिए अहम सुझाव

सूचना प्रसारण मंत्रालय

नई दिल्ली – कार्यालय प्रतिनिधि। सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा नेशनल ब्रॉडकास्टिंग पॉलिसी 2024 लाने के संबंध में नई दिल्ली के शास्त्री भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में नेशनल ब्रॉडकास्टिंग पॉलिसी के गठन के लिए मंत्रालय ने देश की डिजिटल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्म की स्वनियामक इकाईयों (एसआरबी) से सुझाव लिए। बैठक की अध्यक्षता सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री संजय जाजू ने की। बैठक में सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री संजय जाजू के साथ ही निदेशक श्री नीरज कुमार और उप निदेशक श्रीमती दीपाली शर्मा भी मौजूद रहीं।

इस दौरान उन्होंने बताया कि ब्रॉडकास्टिंग एक उभरता हुआ क्षेत्र है जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देने की अपार संभावनाएं हैं। इस नीति का उद्देश्य है कि प्रसारण के क्षेत्र में भारत वैश्विक लीडर बने और यह नीति आगे पांच वर्षों पर विशेष ध्यान देते हुए 10 वर्षों के लिए व्यापक रोडमैप तैयार करे। बैठक में डिजिटल मीडिया के लिए देश के सबसे पहले और बड़े संगठन वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (WJAI) की स्वनियामक इकाई वेब जर्नलिस्ट्स स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (WJSA) का प्रतिनिधत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव आहूजा ने किया। बैठक में उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों को सलाह दी कि सरकार एक ऐसा नियम बनाए जिसके तहत डिजिटल मीडिया सिर्फ वही लोग शुरू कर सकें या चला सकें जिनके पास इसकी पर्याप्त अर्हता हो या फिर उनका बैकग्राउंड पत्रकारिता के क्षेत्र से रहा हो ताकि पत्रकारिता की प्रतिष्ठा बरक़रार रहे। उनकी इस सलाह की सूचना प्रसारण मंत्रालय समेत अन्य प्रतिनिधियों भी सराहना की। बैठक में सचिव ने डब्ल्यूजेएआई के अन्य सुझावों को भी ध्यानपूर्वक सुना और इसे अमल में लाने का भरोसा दिलाया।

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित