धान-परती भूमि में रबी फसल उत्पादन हेतु उन्नत तकनीक की जानकारी दी गई

पटना – कार्यालय प्रतिनिधि। धान-परती भूमि में सिंचाई व नमी की कमी के कारण फसल उत्पादन में समस्या आती है। साथ ही, पर्याप्त दलहन एवं तिलहन की अल्पावधि किस्मों की अनुपलब्धता एवं किसानों में जागरूकता की कमी भी इसका कारण है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास के नेतृत्व में पूर्वी भारत में धान-परती क्षेत्र को हरा-भरा करने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत गया जिले में धान-परती क्षेत्र को हरा-भरा करने के लिए क्षमता निर्माण और प्रदर्शन कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसका कार्यान्वयन डॉ. राकेश कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक की बहु-विषयक टीम द्वारा किया रहा है।

इस दिशा में शुक्रवार को गया जिले के टेकारी प्रखंड स्थित गुलेरियाचक ग्राम में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराया। कार्यक्रम के तहत किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि कैसे जमीन में मिट्टी की नमी को बरकरार रखकर दलहन और तिलहन फसलों का सफलतापूर्वक उत्पादन किया जा सके। समय-समय पर संस्थान के विशेषज्ञों की टीम द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है।

Share
  • Related Posts

    मानवाधिकारों की समझ बढ़ाने के लिए एनएचआरसी का ऑनलाइन इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मार्च 2026 के लिए अपना ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम (ओएसटीआई) शुरू कर दिया है। कार्यक्रम का उद्घाटन एनएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमणियन…

    Share

    फसल विविधीकरण से बढ़ेगी पैदावार और किसानों की आय : दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    पटना / माधोपुर । किसानों की आय बढ़ाने और टिकाऊ कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “फसल विविधीकरण के माध्यम से उत्पादन वृद्धि एवं सतत् कृषि” विषय पर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मानवाधिकारों की समझ बढ़ाने के लिए एनएचआरसी का ऑनलाइन इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू

    फसल विविधीकरण से बढ़ेगी पैदावार और किसानों की आय : दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    फसल विविधीकरण से बढ़ेगी पैदावार और किसानों की आय : दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    बिहार में दलहन उत्पादन बढ़ाने की रणनीतियों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    बिहार में दलहन उत्पादन बढ़ाने की रणनीतियों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर ‘फार्मा अन्वेषण–2026’ का सफल आयोजन

    राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर ‘फार्मा अन्वेषण–2026’ का सफल आयोजन

    पैन–आधार का दुरुपयोग, दुकानदार को करोड़ों के लेनदेन का नोटिस

    पैन–आधार का दुरुपयोग,  दुकानदार को करोड़ों के लेनदेन का नोटिस

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया