पंद्रह दिवसीय समेकित पोषक तत्व प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन

Agricultural Technology

डेहरी-आन-सोन-विशेष संवाददाता। रोहतास जिले के जमुहार स्थित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्धन अभिकरण, आत्मा रोहतास द्वारा संचालित पंद्रह दिवसीय कार्यक्रम “समेकित पोषक तत्व प्रबंधन ” के अंतर्गत व्याख्यान दिया गया। आत्मा की इस योजना में नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के सहायक प्राध्यापक डॉ अरुण शंकर ने कृषि में पोषक तत्वों की महत्ता पर जोर डाला और साथ ही प्रशिक्षुओं को पोषक तत्वों के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। डॉ अरुण शंकर ने किसानों को यह भी बताया कि समेकित पोषक तत्व प्रबंधन की सहायता से किसान भाई अपने खेतों में इस्तेमाल हो रहे जरुरत से ज्यादा रासायनिक खादों का उपयोग न करें। संस्थान के उप निदेशक डॉ प्रशांत बिसेन ने किसानों को संस्थान के कृषि एवं शोध प्रक्षेत्र के ‘डायरेक्ट सीडेड राइस’ (धान की सीधी बुआई) परियोजना वाले खेत का भ्रमण भी करवाया और उन्होंने इस विधि से होने वाले फायदों के बारे में भी किसानों को विस्तार से अवगत करवाया।

Agricultural Technology GNSU

धान की सीधी बुआई विधि का इस्तेमाल किसान भाई ऐसे खेतों में कर सकते हैं जहा पानी की उपलब्धता कम हो। डॉ बिसेन ने यह भी बताया की किसान भाई इस विधि का उपयोग करके कम लागत और कम मेहनत में भी धान की अच्छी उपज ले सकते हैं।संस्थान के डॉ धनञ्जय तिवारी ने धान के खेतों में खर पतवार के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी और उन्होंने बताया कि खर पतवार नाशक का छिड़काव जरुरत के हिसाब से दो बार कर सकते हैं।साथ ही उन्होंने ने धान की नर्सरी और धान की सीधी बुआई के खेत में पोषक तत्वों के इस्तेमाल में प्रबंधन पर भी चर्चा की।इस कार्यक्रम में आये हुए किसानों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संस्थान के निदेशक प्रोफ़ेसर ए. पी. सिंह ने किसान भाइयों को खेती में जरुरत से ज्यादा रसायनों के उपयोग से बचने की सलाह दी। इस कार्यक्रमके दौरान संस्थान के डॉ सुधीर कुमार यादव, डॉ सुमित पाल एवं अन्य सहयोगी शिक्षक गण मौजूद रहे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    आरा( भोजपुर )। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। रंगकर्मी सारिका पाठक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम…

    Share

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    सासाराम-(रोहतास)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सासाराम स्थित शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान की ओर से प्रभात फेरी एवं आकर्षक देशभक्ति झांकी निकाली गई। गौरक्षणी स्थित संस्थान के कार्यालय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न