सुकून,शांति,आनंद और सरसता का एहसास है :संगीत

हेलो फेसबुक sonmemattee.com

पटना (सोनमाटी समाचार नेटवर्क)। फेसबुक पर अवसर साहित्यधर्मी पत्रिका के पेज पर आनलाइन हेलो फेसबुक पर संगीत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुरारी मधुकर  ने कहा कि आज के समय में मानव के दुखी और अवसादग्रस्त होने का एक बड़ा बुनियादी कारण है तन की तंदुरुस्ती और मन की खूबसूरती पर ध्यान नहीं देना l धन भौतिक संसाधनों को प्राप्त करने का महज साधन- मात्र है, न कि सुख का स्रोत । सुख एक अदृश्य अनुभूति है। जिसका संबंध  तन की सेहत और मन की शांति से है। गीत- संगीत जीवन का एक ऐसा प्रभावकारी नैसर्गिक पक्ष और पहलू है जिसका श्रवण हमें सुकून, शांति, आनंद और सरसता का एहसास कराता है।      .      
अध्यक्षीय उद्बोधन में सिद्धेश्वर ने कहा कि अधिकांशत फिल्मी गीत साहित्यिक प्रकृति से परिपूर्ण होते हैं ! पुराने फिल्मी गीत आज भी इतनी लोकप्रिय है कि नए कलाकार भी उन  गीतों  पर ही अपना रियाज करते हैं। उन गीतों में कथ्य, शिल्प, लय,भाव, प्रवाह,वज़न सभी कुछ  सहज भाव से संप्रेषित होता हैl सुर और ताल के साथ, शब्दों द्वारा अभिव्यक्त फिल्मी गीत भी साहित्य  है। गुलजार,नीरज, बच्चन,  कैफ अज़ीमाबादी, प्रदीप, संतोष आनंद, सुल्तानपुरी आदि जैसे तमाम  कवियों को साहित्य से अलग नहीं किया जा सका है।
इस कार्यक्रम में फिल्मी संगीत पर मीना कुमारी परिहार ने नृत्य और  सिद्धेश्वर ने अभिनय की  शानदार प्रस्तुति दी lसतेंद्र संगीत ने लोक गीत,  धर्मवीर कुमार शर्मा, नागेंद्र राशिनकर , वीणाश्री हेंब्रम,  प्रतिभा अग्निहोत्री, डॉ शरद नारायण खरे, गजानंद पांडे आदि ने पुरानी  फिल्मी गीतों को प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मुक्त कर दिया l
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में “मेरी पसंद :आपके संग ” के तहत, कविता को प्रस्तुत किया गया जिसमें अजीत कुमार (गया) ने अपनी कविता ‘बड़े-बड़े  विषधर आज विषहीन हैं !’, शैलजा सिंह (गाजियाबाद),अपूर्व कुमार(वैशाली), राज प्रिया रानी ने अपने प्रिये कवि की कविता को प्रस्तुत किया l गोपालदास, नीरज, दुष्यंत कुमार, कमल,  राजेश शुक्ल,  आदि ने भी कविताओं को प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में डॉ संतोष मालवीय, मधुरेश नारायण , ऋचा वर्मा, डॉ सुशील कुमार,  दुर्गेश मोहन, दिलीप,  आदि ने भी भाग लिया।

प्रस्तुति : ऋचा वर्मा ( सचिव, भारतीय युवा साहित्यकार परिषद, पटना)

Share
  • Related Posts

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    आरा( भोजपुर )। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। रंगकर्मी सारिका पाठक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम…

    Share

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    सासाराम-(रोहतास)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सासाराम स्थित शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान की ओर से प्रभात फेरी एवं आकर्षक देशभक्ति झांकी निकाली गई। गौरक्षणी स्थित संस्थान के कार्यालय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न