ऐतिहासिक धूप घड़ी की सूई कबाड़ी के घर से बरामद

प्रेस वार्ता -रोहतास एसपी आशीष भारती
प्रेस वार्ता -रोहतास एसपी आशीष भारती
डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। एनीकेट इलाके में स्थित प्राचीन धूप घड़ी की चोरी हुई सुई को पुलिस ने मोहन बीघा स्थित एक कबाड़ी के घर से बरामद किया है। कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस धूप घड़ी की सुई को पुनः स्थापित किया जाएगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि चोरी की गई ऐतिहासिक धूप घड़ी की सुई  को  शीघ्र  बरामदगी एवं अभियुक्तों की तुरंत गिरफ्तारी को लिए स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर अनुसंधान प्रारंभ किया।
प्रेस वार्ता
प्रेस वार्ता
डेहरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवजोत सिमी के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष डेहरी नगर थाना राजीव रंजन एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया था। एसपी आशीष भारती ने बताया कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित कर अपराधियों के ठिकानों का पता लगाकर छापेमारी कर रही थी। डॉग स्क्वायड टीम की भी मदद ली गई। इसी क्रम में उन्हें गुप्त सूचना मिली की चोरी हुई प्राचीन धूप घड़ी की सुई को स्थानीय किसी कबाड़ी को बेचा गया है। शहर के सभी कबाड़खानों पर लगातार छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान मोहन बीघा स्थित कबाड़ी व्यवसाई मानिक चंद गुप्ता के घर से ऐतिहासिक धूप घड़ी की सुई को बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति ने दो हजार रुपए में उसे यह त्रिकोणीय प्लेट  बेचा था।

पुरस्कृत किए गए एसआईटी टीम के सदस्य

 स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम में शामिल नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, एसआई सुभाष कुमार, विकास कुमार, धनराज सिंह, सिपाही राजीव कुमार राय, राज किशोर सिंह, उमेश कुमार शर्मा, चालक सिपाही सर्वजीत कुमार एवं रोशन कुमार को धूप घड़ी की सुई को बरामद करने के लिए एसपी ने पुरस्कृत किया।

Share
  • Related Posts

    दसवीं के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, तीन भाषाओं के साथ कौशल आधारित शिक्षा पर जोर

    नई दिल्ली। स्कूली शिक्षा को अधिक आधुनिक, व्यावहारिक और कौशल आधारित बनाने की दिशा में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) दसवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में व्यापक बदलाव करने…

    Share

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    हर साल 26 नवंबर को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस’ मनाया जाता है। यह समझना बेहद जरूरी है कि मनुष्य के स्वार्थ…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    दसवीं के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, तीन भाषाओं के साथ कौशल आधारित शिक्षा पर जोर

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में 26 नवंबर को मनेगा संविधान दिवस, प्रस्तावना का होगा सामूहिक पाठ

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब