पेरेंट्स ओरियंटेशन कार्यक्रम

जीएनएस विवि के सचिव गोविंद नारायण सिंह sonemattee.com

डेहरी-आन-सोन-विशेष संवाददाता।  रोहतास जिले के जमुहार स्थित नारायण  वर्ल्ड स्कूल में एक दिवसीय पेरेंट्स ओरियंटेशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कोरोना काल के समय से लगभग बंद पड़े कार्यक्रमों के बाद यह पहला ऑफलाइन कार्यक्रम संपन्न हुआ  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के सचिव गोविंद नारायण सिंह ने अपने संबोधन में उपस्थित अभिभावकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य को संवारने में अभिभावकों की सबसे बड़ी भूमिका होती है ।उसके बाद ही विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा उन्हें मार्गदर्शन दिया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं नृत्य के साथ हुआ जिसे विद्यालय के छात्रों ने अत्यंत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय की अब तक की यात्रा पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । इस दौरान छात्रों द्वारा  वृक्षारोपण एवं उसके महत्व को लेकर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई साथ ही फूल सजावट से जुड़े  विभिन्न प्रतियोगी कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों ने अपने टैलेंट का परिचय दिया ।कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने प्रदूषण मुक्त वातावरण को लेकर स्केटिंग के खेल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य डॉ गौतम भट्टाचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में 200 से अधिक अभिभावक उपस्थित हुए । कार्यक्रम के दौरान ग्यारहवीं क्लास की 2 छात्राओं  तूलिका एवं रिया को विद्यालय प्रबंधन की ओर से डॉ संगीता कुमारी एवं मोनिका सिंह ने उनके सामाजिक कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’