एड्स दिवस : फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, बताया लक्षण और बचने के उपाय

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय संवाददाता। विश्व एडस दिवस पर जमुहार स्थित गोपालनारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर के नारायण इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी के (एनआईएफ) के छात्र-छात्राओं ने एड्स के विरोध में जागरूकता के लिए रैली निकाली। एड्स के बचाव के लिए सतर्कता उपायों के बारे में पोस्टर और नारों के जरिये जानकारी दी गई।

एनआईएफ के प्राचार्य भुवनेश्वर त्रिपाठी के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में कालेज के कई स्टाफ ने भी भाग लिया।

रैली के संयोजन में एनआईएफ के सहायक अध्यापकों रूचि सिंह, अमरेन्द्र यादव और राज राजेश्वर सिंह ने सहयोग किया।

क्यों होता है एड्स और क्या हैं इसके आरंभिक लक्षण

जमुहार गांव और पास-पड़ोस के गांवों में भी जाकर एनआईएफ के विद्याथिर्थयों ने एड्स के लक्षण और इससे बचने के उपाय के बारे में बताया। बताया गया कि एड्स रोग एचआईवी संक्रमण के कारण होता है। यह संक्रमण असुरक्षित यौनक्रिया यानी बिना कंडोम एक से अधिक स्त्री-पुरुष से यौन-संसर्ग के कारण होता है। इसके अलावा संक्रमित खून चढ़ाने, संक्रमित खून का उपयोग करने, एक ही सूई का इस्तेमाल विभिन्न लोगों में करने से भी एचआईवी संक्रमण का फैलाव होता है।

बुखार, ठंड, पसीना, भूख न लगना, वजन घटना, उल्टी, थकान, गले में खराश, दस्त, खांसी, सांस लेने में समस्या शरीर पर चकता या त्वचा रोग की समस्या आदि एचआईवी संक्रमण के लक्षण हो सकते हैं।

पूरी दुनिया में महामारी का रूप ले चुका है एचआईवी संक्रमण

एचआईवी संक्रमण ने पूरी दुनिया में महामारी जैसा रूप ले लिया है। पूरी दुनिया में 369 लाख लोग एचआईवी से संक्रमित हैं। भारत सरकार की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, भारत में एचआईवी संक्रमित लोगों की संख्या 21 लाख है। यह एचआईवी संक्रमण की वह संख्या है, जो अस्पतालों या चिकित्सकों पास गए मरीजों में जांच के बाद पाया गया। इसमें ग्रस्त मरीज जिनकी जांच नहीं हुई, वह संख्या शामिल नहीं है।

विश्व के आधिकारिक तौर पर घोषित आठ दिवसों में विश्व एड्स दिवस शामिल है। इसीलिए इसके प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए पिछले 30 सालों से लगातार विश्व एड्स दिवस मनाया जाता रहा है। हर साल कोई न कोई थीम (विषयवस्तु) तय की जाती है। इस साल (2018) की थीम है- जानें अपनी स्थिति।

(रिपोर्ट व तस्वीर : भूपेन्द्रनारायण सिंह, पीआरओ, एनएमसीएच)

Share
  • Related Posts

    आईआईएमसी की 60 साल की शैक्षणिक विरासत में नया अध्याय, पहली बार पीएच.डी. पाठ्यक्रम की शुरुआत

    नई दिल्ली। मीडिया, संचार और पत्रकारिता के क्षेत्र में उच्चस्तरीय शोध को प्रोत्साहित करने की दिशा में भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), डीम्ड विश्वविद्यालय ने एक अहम पहल की है। संस्थान…

    Share

    नाटक समाज का दर्पण है, बदलाव की चेतना जगाता है : उपेंद्र कुशवाहा

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- निशांत राज। अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित 34वीं अखिल भारतीय लघु नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को ई. ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब परिसर में हुआ।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति