कैरमबोर्ड : खुशी-पल्लवी विनर और सान्या-नंदनी रनर

औरंगाबाद (कार्यालय प्रतिनिधि)। विजन इंडिया स्पोर्टस क्लब की ओर से देव-औरंगाबाद रोड में यारी स्थित विवेकानन्द विजन आइडियल पब्लिक स्कूल में इंटर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने भी अपने खेल-अभ्यास और दक्षता का बेहतर प्रदर्शन किया। कैरमबोर्ड प्रतियोगिता में लड़कियों का समूह ही विनर (विजेता) और रनर (उपविजेता) रहा। कैरम के फाइनल मैच में खुशी कुमारी और पल्लवी कुमार की जोड़ी ने सान्या इमाम और नंदनी कुमारी की जोड़ी को पराजित किया। खेल-कूद सम्मिलन में कैरम के साथ शतरंज, बैडमिंटन, क्रिकेट, वालीबाल, कबड्डी, दौड़ आदि का प्रतिस्पर्धी आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों के साथ छात्राओं ने भी शिरकत की। खेल-सम्मिलन के समापन पर विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आरंभ में विद्यालय समूह के निदेशक डा. शंभूशरण सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि औरंगबाद के जिलाधिकारी राहुलरंजन महिवाल और विशेष अतिथि एसडीएम डा. प्रदीप कुमार ने जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भी पढ़ाई की तरह जरूरी बताया। अंत में विद्यालय प्रबंधक अजीत कुमार ने धन्यवाद-ज्ञापन किया।

 

भाजपा का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान जारी

दाउदनगर (औरंगाबाद)-सोनमाटी संवाददाता। भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में गांव-गांव जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत सिंदुआर, मनार, ममरेज, सिंदुआर, अंछा, केसराड़ी में शक्ति केंद्र के सह प्रभारी सिकेंद्र पासवान के साथ घर-घर जाकर संपर्क किया गया और ग्रामीणों को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केेंद्र सरकार के विकास कार्यो के बारे में तैयार किए गए पर्चे का वितरण किया गया। जनसंपर्क अभियान में महिलाओं और छात्राओं से संपर्क का ख्याल रखा जा रहा है, ताकि आधी आबादी का सही रुझान सामने आ सके। बताया गया कि नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री के बेहतिर उम्मीदवार हैं। 15 साल मुख्यमंत्री और साढ़े चार साल प्रधानमंत्री रहने के वावजूद उनके या उनके परिवार पर भ्रष्टाचार का दाग नहींलगा है। परिवारवादी और वंशवादी पार्टियों के विपरीत नरेंद्र मोदी का नेतृत्व ही बेहतर विकल्प है। जनसंपर्क अभियान में आयुष्मान भारत, जीवनबीमा, जनधन, प्रधानमंत्री सड़क आदि विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

Share
  • Related Posts

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गरीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और गरीबी-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासों…

    Share

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना। खेती-किसानी में नवाचार और उद्यमिता के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। बिहार और झारखंड की ऐसी ही नवाचारी महिला किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर