घर बैठे मोबाइल का आधार लिंक

अगर आपने अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करवाने के लिए किसी भी टेलीकॉम कंपनी के स्टोर पर जाने की जरूरत नहीं हैं । घर बैठे ही मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करा सकते हैं। टेलीकॉम कंपनी ने IVRS प्रोसेस (इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम) के तहत आधार को मोबाइल से लिंक कराने के लिए 14546 टोल फ्री नंबर जारी किया हैं। जिस मोबाइल फोन को आधार से लिंक करवाना हैं, उस मोबाइल फोन से  14546 पर कॉल कर के घर बैठे आधार को मोबाइल से आसानी से लिंक करा सकते हैं ।
मोबाइल फोन को आधार से लिंक कराने का तरीका –
– अपने मोबाइल फोन से टोल फ्री नंबर 14546 पर कॉल करें।
– IVRS (इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम) आपसे पूछेगा क्या आप भारत के नागरिक हैं या एन आर आई?
-अगर आप भारत के नागरिक हैं तो 1 दबाएं ।
-इसके बाद आपको अपना 12 डिजिट वाला आधार नंबर  एंटर करना होगा । अब आपको  1 दबाकर कंफर्म करना होगा।
 – इसके बाद एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर चला जाएगा ।
-IVR प्रोसेस के तहत आपसे मोबाइल नंबर, नाम, जन्मतिथि, जैसे जानकारियों के लिए सहमति मांगी जाएगी। फिर आपसे OTP मांगा जाएगा ।
OTP डालने के बाद वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरी करने के लिए आपको एक दबाना होगा। OTP सिर्फ 30 मिनट के लिए मान्य होगा।
इसके बाद आप को आधार से वेरिफिकेशन का एक मैसेज मिल जाएगा । इसका मतलब है आपका नंबर आधार से लिंक हो गया हैं।
Airtel, idea, vodafone और  Jio टेलीकॉम कंपनियां ने यह सर्विस शुरू कर दी है। BSNL यह सर्विस अभी शुरू नहीं हुई हैं। सुप्रीम कोर्ट अपने आधार को मोबाइल नंबर से लिंक कराने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया हैं।
– निशांत राज, प्रबंध संपादक 
Share
  • Related Posts

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विशेष : 5 सितंबर 2026 कहने को सभी शिक्षा को ज्ञान का मंदिर और शिक्षक के पेशे को पवित्र मानते हैं, लेकिन व्यापारीकरण के इस दौर में…

    Share

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    पटना। एनटीपीसी ने इंजीनियरिंग और प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रॉन क्विज 2026-27 की घोषणा की है। प्रतियोगिता के क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 के बीच देश…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता