झूठ की फैक्ट्री

बंगलुरु में पत्रकारिता की दुनिया की एक निडर आवाज, सांप्रदायिक सद्भाव के लिये संघर्ष की आवाज गौरी लंकेश की हिंदुत्ववादी आतंकवादियों ने कर्नाटक में उनके घर में घुस कर 6 सितंबर को हत्या कर दी। अपने पिता पी. लंकेश के ही नक्शेकदम पर चलकर गौरी लंकेश कन्नड़ भाषा में साप्ताहिक अखबार ‘लंकेश’ का संपादन-प्रकाशन कर रही थीं। दो साल पहले कर्नाटक में हम्पी विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति व जाने-माने लेखक 70 वर्षीय एमएम कलबुर्गी की हत्या इन्हीं तत्वों ने की थी। गौरी लंकेश की हत्या भारत में हिंदू आतंकवाद के बढ़ते खतरे का संकेत है। इनकी हत्या भी डाभोलकर, पानसारे और कलबुर्गी की हत्या की तरह ही की गई।
15 रुपये कीमत वाले 16 पन्नों के साप्ताहिक ‘लंकेश’ के 13 सितंबर का अंक गौरी लंकेश के लिए आखिरी अंक साबित हुआ। उनके आखिरी संपादकीय से पता चलता है कि कन्नड़ की इस पत्रकार की कलम की धार कैसी थी? वह हर अंक में संपादकीय कालम ‘कंडा हागे’ लिखती थीं, जो साप्ताहिक के तीसरे पन्ने पर छपता था। इस बार उन्होंने ‘फेक न्यूज के जमाने में’ शीर्षक से संपादकीय लिखी। उन्होंने लिखा-
‘पिछले साल तक राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के फेक न्यूज प्रोपेगैंडा को रोकने या सामने लाने वाला कोई नहीं था। अब बहुत से लोग इस काम में जुट गए हैं। इससे अब फेक न्यूज के साथ असली न्यूज भी सामने आने लगा है। उदाहरण के लिए 15 अगस्त के दिन लाल किले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण के विश्लेषण का वीडियो 17 अगस्त को वायरल हुआ, जिसे ध्रुव राठी ने तैयार किया था। राठी ने बताया था कि राज्यसभा में सरकार ने महीना भर पहले कहा कि 33 लाख नए करदाता आए हैं। इससे पहले वित्त मंत्री जेटली ने 91 लाख नए करदाताओं की बात कही थी। अंत में आर्थिक सर्वे में बताया गया कि 5.4 लाख 40 नए करदाता जुड़े हैं। इसमें कौन सा सच है?
ध्रुव राठी वीडियो के माध्यम से काम कर रहे हैं। प्रतीक सिन्हा वेबसाइट के जरिये काम कर रहे हैं। होक्स स्लेयर, बूम, फैक्ट चेक और अन्य वेबसाइटें भी यह काम कर रही हैं। फेक न्यूज की सच्चाई को उजागर करने के काम से संघ के लोग परेशान हो गए हैं। महत्वपूर्ण तो यह है कि झूठ की चाशनी से सच व तथ्य को सामने लाने वाले पैसे के लिए काम नहीं कर रहे हैं। इनका मकसद झूठ की फैक्ट्री को लोगों के सामने लाना है’।

Share
  • Related Posts

    गुरु पूजन का पर्व है गुरु पूर्णिमा

    आज गुरुवार को हर्षोल्लाष के साथ वेद व्यास की जयन्ती मनाई जा रही है। इस पावन पर्वोत्सव में अपने-अपने गुरु के पूजन करने की सनातन परम्परा है। अपनी गुरु परम्परा…

    Share

    परमानंद झा से प्रेरणा: स्टार्टअप्स के लिए मौर्या होस्टिंग के संस्थापक की सीख

    पटना, बिहार, 27 जून 2025 – सोनेमाटी के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, निशांत ने मौर्या होस्टिंग के संस्थापक और वेब डेवलपर परमानंद झा से मुलाकात की। बिहार के पटना जैसे छोटे शहर से एक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़