यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा की ओर से बुधवार को नील कोठी स्थित चंद्रराज वाटिका में प्रेस वार्ता आयोजित कर 15 मार्च को ‘जन चेतना रैली’ निकालने की घोषणा की गई। मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी और कार्यकारिणी सदस्य राजन राज ने बताया कि यह रैली केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियमों के विरोध में आयोजित की जाएगी।

प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों से सवर्ण समाज के छात्रों और उनके परिवारों में असंतोष है। उनका आरोप है कि इन नियमों के कारण सवर्ण समाज के साथ अन्याय हो रहा है और इससे युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि सवर्ण समाज ने देश के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में किसी भी प्रकार की ऐसी नीति स्वीकार्य नहीं होगी जो समाज के किसी वर्ग के साथ भेदभाव करती हो। उन्होंने कहा कि 15 मार्च को डेहरी में आयोजित रैली के माध्यम से सरकार से यूजीसी के नियमों को वापस लेने की मांग की जाएगी।

मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य राजन राज और अधिवक्ता मनीषा दुबे ने भी नए नियमों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह नीति छात्रों की स्वतंत्रता और पारिवारिक मूल्यों को प्रभावित कर सकती है।

उन्होंने बताया कि 15 मार्च को शहर के झारखंडी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शहर में रैली निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

प्रेस वार्ता में ब्रह्मेश्वर नाथ (काली बाबू), सम्राट कुमार (सोनू सिंह), अनिल मिश्रा, पंकज ओझा, मोनू पांडेय और अंबुज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share
  • Related Posts

    कविता :सावन की बहार

    सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह की कविता : सावन की बहार सावन की बहार (काव्य तरंग गीत) सावन की बहार, पड़े मखमली फुहार, स्वर्ग-सा सुंदर लगे यह सारा संसार। चारों तरफ…

    Share

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती एवं आगामी वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा और श्री श्री बाबा गणिनाथ जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट,…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कविता :सावन की बहार

    कविता :सावन की बहार

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं